W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

J&K : श्रीनगर में 1850 मीटर लंबा तिरंगा प्रदर्शित किया गया, अधिकारियों ने बताया इसे देश में सबसे लंबा झंडा

श्रीनगर में रविवार को एक कार्यक्रम में 1850 मीटर से अधिक लंबा एक तिरंगा प्रदर्शित किया गया, जो देश का सबसे लंबा राष्ट्रीय ध्वज है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

10:42 PM Aug 14, 2022 IST | Shera Rajput

श्रीनगर में रविवार को एक कार्यक्रम में 1850 मीटर से अधिक लंबा एक तिरंगा प्रदर्शित किया गया, जो देश का सबसे लंबा राष्ट्रीय ध्वज है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

j amp k   श्रीनगर में 1850 मीटर लंबा तिरंगा प्रदर्शित किया गया  अधिकारियों ने बताया इसे देश में सबसे लंबा झंडा
Advertisement
श्रीनगर में रविवार को एक कार्यक्रम में 1850 मीटर से अधिक लंबा एक तिरंगा प्रदर्शित किया गया, जो देश का सबसे लंबा राष्ट्रीय ध्वज है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
Advertisement
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में करीब 5,000 लोग शामिल हुए।
Advertisement
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इतने विशाल तिरंगे ने केंद्र शासित प्रदेश के इतिहास में एक उत्कृष्ट अध्याय जोड़ दिया है।
Advertisement
आधिकारिक प्रवक्ता ने उन्हें उद्धृत करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत यहां बख्शी स्टेडियम में यह तिरंगा प्रदर्शित किया गया।
प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर जिला प्रशासन ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सबसे लंबा राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित कर एक राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है।
समारोह की अध्यक्षता मुख्य सचिव अरूण कुमार मेहता ने की।
इस अवसर पर, मुख्य सचिव ने 1850 मीटर लंबा तिरंगा प्रदर्शित के लिए इस तरह के एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने को लेकर जिला प्रशासन की कोशिशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह नागरिकों में राष्ट्रवाद, बलिदान और बंधुत्व की भावना लाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि इस झंडे को तैयार करने में 10 दिनों का वक्त लगा।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×