Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

1985 बैच के IAS अजय कुमार बने UPSC के नए चेयरमैन, जानिए उनके बारे में सबकुछ

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार बने यूपीएससी के नए अध्यक्ष

09:18 AM May 14, 2025 IST | Neha Singh

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार बने यूपीएससी के नए अध्यक्ष

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को यूपीएससी के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने केरल कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी के रूप में सेवा की है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंजूर की गई है। अजय कुमार ने डिजिटल इंडिया पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार संघ लोक सेवा आयोग यानी (UPSC) के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। बीते 29 अप्रैल को प्रीति सूदन का कार्यकाल पूरा होने के बाद यूपीएससी अध्यक्ष का पद खाली हो गया था, जिसके बाद अजय कुमार को को यूपीएसई का नया अध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, अजय कुमार की नियुक्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है। केरल कैडर के 1985 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अजय कुमार ने 23 अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में काम किया।

कई विभागों में किया काम

पूर्व आईएस अजय कुमार रक्षा मंत्रालय में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सचिव रहे हैं। इसके अलावा वह रक्षा उत्पादन विभाग में भी सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। उन्होंने इलेक्ट्रोनिक्स एंड सूचना प्रैद्दोगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान के महानिदेशक सहित कई पदों पर भी काम किया है। सबसे अहम बात ये है कि साल 2014 में डिजिटल इंडिया पहल को लागू करने वाली टीम का भी हिस्सा है।

कितने पढ़े लिखे हैं अजय कुमार

अजय कुमार आईआईटी कानपुर और यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा चले गए। वहां उन्होंने डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की और उसके बाद उसी यूनिवर्सिटी के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की डिग्री भी हासिल की। ​​

पढ़ाई पूरी करने के बाद वे भारत वापस आए और यूपीएससी की परीक्षा दी। परीक्षा पास करने के बाद वे आईएएस अधिकारी बन गए। उन्हें केरल कैडर आवंटित किया गया था। अजय कुमार ने अपनी सेवा के तीन दशक केरल में बिताए हैं। वे 2007 से 2010 तक केरल सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव रहे।

सीडीएस जनरल अनिल चौहान की उपराष्ट्रपति से अहम मुलाकात

Advertisement
Advertisement
Next Article