W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

झारखंड के दक्षिणी हिस्से में जारी बारिश के बीच 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया

शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और बांधों के उफान पर होने के चलते निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बनने पर झारखंड के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

02:24 AM Aug 22, 2022 IST | Shera Rajput

शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और बांधों के उफान पर होने के चलते निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बनने पर झारखंड के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

झारखंड के दक्षिणी हिस्से में जारी बारिश के बीच 2 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया
Advertisement
शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों और बांधों के उफान पर होने के चलते निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बनने पर झारखंड के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
हालांकि, भारी बारिश लाने वाला गहरे दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ा है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
Advertisement
झारखंड के कोल्हान संभाग में शनिवार से बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कोल्हान संभाग में सरायकेला-खरसावां और पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं।
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह खतरे के निशान से ऊपर बह रही खरखाई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है।
उन्होंने बताया कि चांडिल और तेनुघाट जैसे बांधों से छोड़ा गए पानी के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे खासतौर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग प्रभावित हुए।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×