W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

2020 Delhi Movie Review : दिल्ली दंगो पर आधारित फिल्म 2020 Delhi, जाने फिल्म में कितनी सच्चाई है ?

04:11 PM Nov 13, 2025 IST | Sneha Rai
2020 delhi movie review   दिल्ली दंगो पर आधारित फिल्म 2020 delhi  जाने फिल्म में कितनी सच्चाई है
2020 Delhi Movie Review - Source : Punjab Kesari.com
Advertisement

2020 Delhi Movie Review : 2020 दिल्ली एक हिंदी फिल्म है, जो दिल्ली दंगों पर आधारित है। यह फिल्म 14 नवंबर, 2025 को रिलीज़ होने वाली है और इसे देवेंद्र मालवीय ने निर्देशित किया है। फिल्म में बृजेन्द्र कला, समर जय सिंह, भूपेश सिंह, और सिद्धार्थ भारद्वाज, चेतन शर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म 2020 में जो दिल्ली में दंगे फसाद हुए उस पर आधारित है। 2020 में जो दिल्ली दंगे हुए उसमे तक़रीबन 54 लोगो को अपना जीवन गवाना पड़ा था। साथ ही 500 लोग बुरी तरिके से घायल हुए थे। और इस फिल्म को देखने के बाद आपको पता चलेगा की आखिर क्या थी सच्चाई उस वक़्त की जब दिल्ली में ये दंगे हुए थे। कैसे गलत मानसिकता लोगो पर हो जाती है। कितने बेकसूर लोग मारे जाते हैं। इस गलत मानसिकता की वजह से और इस मूवी को देखने के बाद आपकी जागरूकता बढ़ेगी।

2020 Delhi Movie Review : फिल्म की कहानी

2020 Delhi Movie Review - Source : Punjab Kesari.com
2020 Delhi Movie Review - Source : Punjab Kesari.com

फिल्म की कहानी दिल्ली दंगों के दौरान की है, जब शहर में हिंसा और अस्थिरता का माहौल था। शाहीन बाग में सीएए के विरोध के आंदोलन में ये दंगा हुआ था सीएए के विरोध में मुस्लिम कम्युनिटी के लोगो के हाथ कुछ खास नहीं लग पा रहा था। तो उनका अगला कदम भारत की राजधानी में भयंकर हिंसा को फैलाना था। उमर खालिद जो इन दंगों और सीएए विरोध का एक मुख्य चरित्र था उसने 17 फरवरी 2020 को ही यह साफ़ कर दिया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान दंगे होंगे। इन दंगों के लिए भरपूर तैयारी की गई थी। लगभग 7 हजार लोग बाहर से बुलाए गए थे और मुस्लिम इलाकों में हिंदुओं व उनके व्यापारिक स्थानों को निशाना बनाने का उद्देश्य था। इन 7 हजार लोगों ने स्थानीय मुस्लिम लोगों के साथ मिलकर इन दंगों को अंजाम दिया। दंगा भड़काने के लिए मस्जिदों का खुलकर इस्तेमाल किया गया। दो युवक, अक्षय और जावेद, जो विरोधी विचारधाराओं से हैं, एक पाकिस्तानी हिंदू राधेश्याम के साथ मिलकर शहर को बचाने के लिए एकजुट होते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ये तीनों व्यक्ति अपने मतभेदों को भुलाकर एकजुटता से लड़ रहे थे। क्योंकि जो लोग बेकसूर थे वो भी इन दंगो के बीच अपनी जान की बलि दे रहे थे।

निर्देशन और प्रदर्शन

2020 Delhi Movie Review - Source : Punjab Kesari.com
2020 Delhi Movie Review - Source : Punjab Kesari.com

देवेंद्र मालवीय का निर्देशन शानदार है, और उन्होंने फिल्म को एक अनोखे तरीके से प्रस्तुत किया है। एक-शॉट तकनीक का उपयोग करके, मालवीय ने फिल्म को एक वास्तविक और तीव्र अनुभव प्रदान किया है। बृजेन्द्र कला, समर जय सिंह, और सिद्धार्थ भारद्वाज ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। इस मूवी फिल्म में सबसे बेस्ट रोल Chetan Sharma [अक्षय ] और Aakash Deep [ जावेद मंसूरी ] का है। फिल्म में अक्षय और जावेद ये दिखते हैं की कैसे एक इंसनियत दिखा के हिन्दू मुस्लिम ना कर के इस दंगे फसाद से उन लोगो को बचाना हैं जो लोग बेकसूर हैं। मूवी में दिखाया की जावेद मंसूरी मुस्लिम था फिर भी उसने गलत मानसिकता को बढ़ावा ना देके सही का साथ दिया। इंसानियत निभाइ और सही का साथ देके Humanity और Unity को बढ़ावा दिया

Music and Cinematography

फिल्म का संगीत सौरभ मेहता ने तैयार किया है, जो फिल्म के मूड को बढ़ाता है। सिनेमैटोग्राफी भी शानदार है, जो दिल्ली की सड़कों और शहर के माहौल को वास्तविक रूप से दर्शाती है।

Public Review

2020 Delhi Movie Review - Source : Punjab Kesari.com
2020 Delhi Movie Review - Source : Punjab Kesari.com

इस फिल्म को देखने के बाद जो पब्लिक का रिएक्शन आया वो बहुत ही न्यूट्रल था। लोगो का यही कहना था की फिल्म एकदम TruthFull और मूवी सच्ची कघटना पर ही आधारित है। 2020 में जो दिल्ली में दंगा भड़का उसके पीछे क्या कुछ सच था वो सब कुछ इस फिल्म में दिखाया गया है। काफी लोगो को फिल्म में बृजेन्द्र कला का किरदार बहुत अच्छा लगा। हर किसी ने बृजेन्द्र कला जी की बहुत तारीफ की साथ की कुछ लोग फिल्म को देखकर बहुत भावुक भी हुए थे सबने फिल्म की बहुत तारीफ की और सबका यही फीडबैक था की इस फिल्म में 100 प्रतिशत सचाई है।

फिल्म को देखकर लोगो का यही कहना था की ये गलत मानसिकता को जड़ से हटाना बहुत जरुरी है। हिन्दुओ में यूनिटी होना बहुत जरुरी है। इसी के साथ ही हमारी गवर्मेंट जो सिर्फ अपनी सत्ता को बचाने के लिए अपनी कुर्सी बचाने के लिए इतने भयानक दंगे फसाद को बढ़ावा देती हैं। जिसे ना जाने कितने बेकसूर लोगो की जान चली जाती हैं। लोगो का यही रिएक्शन था की हिन्दुओ को यूनिटी के साथ रहना बहुत जर्रूरी है। इस मूवी को ज्यादा से ज्यादा लोग देखेंगे तो लोग जागरूक होंगे।

Box Office

2020 Delhi Movie Review - Source : Punjab Kesari.com
2020 Delhi Movie Review - Source : Punjab Kesari.com

फिल्म  2020 Delhi का बजट मध्यम है, और यह एक कमर्शियल सफलता होने की उम्मीद है। 2020 दिल्ली एक शक्तिशाली और विचार-प्रेरक फिल्म है, जो दिल्ली दंगों की सच्चाई को दर्शाती है। फिल्म का निर्देशन, प्रदर्शन, और संगीत शानदार है, और यह एक अनोखे तरीके से प्रस्तुत की गई है। अगर आप एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म देखना चाहते हैं, तो 2020 दिल्ली आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

पंजाब kesari.com देता है इस फिल्म को 3.5 स्टार की रेटिंग, क्योंकि ये एक ऐसी फिल्म है जिसे आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं और इसमें आपको काफी कुछ जानने और समझने को मिलेगा।

Also Read : Mother India Movie : Oscar तक पहुंची Mother India, एक माँ की ताकत और त्याग की अमर कहानी

 

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×