W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महाराष्ट्र के पुणे में ‘ब्लैक फंगस’ के 270 मामले मिलने से हड़कंप, उपचार के लिए दिशा-निर्देश तय

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया महाराष्ट्र के पुणे जिले में म्यूकरमाइकोसिस के करीब 270 मामले आने के बाद सरकार के एक कार्यबल ने अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की है।

05:52 PM May 14, 2021 IST | Ujjwal Jain

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया महाराष्ट्र के पुणे जिले में म्यूकरमाइकोसिस के करीब 270 मामले आने के बाद सरकार के एक कार्यबल ने अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की है।

महाराष्ट्र के पुणे में ‘ब्लैक फंगस’ के 270 मामले मिलने से हड़कंप  उपचार के लिए दिशा निर्देश तय
Advertisement
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया महाराष्ट्र के पुणे जिले में म्यूकरमाइकोसिस के करीब 270 मामले आने के बाद सरकार के एक कार्यबल ने अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की है।
Advertisement
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार साइनस की परेशानी, नाक का बंद हो जाना, आधा चेहरा सुन्न पड़ जाना, आंखों में सूजन, धुंधलापन, सीने में दर्द उठना, सांस लेने में समस्या होना एवं बुखार होना म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस संक्रमण के लक्षण हैं।
Advertisement
पुणे संभाग के संभागीय आयुक्त सौरभ राव ने बताया कि जिले के विभिन्न अस्पतालों में इस तरह के संक्रमण के अब तक करीब 270 मामले आ चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे संभागीय कार्यबल के सदस्य डॉ. भरत पुरंदरे ने म्यूकरमाइकोसिस के प्रबंधन के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की है।’’
Advertisement
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राव ने बताया, ‘‘राज्य में सभी अस्पतालों के लिए मानक संचालन प्रकिया जारी की गयी है। हमने अस्पतालों से एसओपी में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।’’
म्यूकरमाइकोसिस से पुणे जिले में मृत्यु दर के बारे में पूछे जाने पर वरिष्ठ नौकरशाह ने कहा कि इस संबंध में आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। नोबेल अस्पताल के डॉ अभिषेक घोष ने कहा, ‘‘कोविड-19 की दूसरी लहर में इसके ज्यादा मामले आ रहे हैं।’’
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×