For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 28,867 दर्ज किए नए केस, संक्रमण दर बढ़कर 29.21 फीसदी पहुंचा

देश की राजधानी में कोरोना बेकाबू होता नजर आ रहा है। दिल्ली में आज तीसरी लहर के सबसे ज्यादा केस आए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 28,867 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

08:57 PM Jan 13, 2022 IST | Desk Team

देश की राजधानी में कोरोना बेकाबू होता नजर आ रहा है। दिल्ली में आज तीसरी लहर के सबसे ज्यादा केस आए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 28,867 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 28 867 दर्ज किए नए केस  संक्रमण दर बढ़कर 29 21 फीसदी पहुंचा
देश की राजधानी में कोरोना बेकाबू होता नजर आ रहा है। दिल्ली में आज तीसरी लहर के सबसे ज्यादा केस आए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 28,867 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं आज इस महामारी से 31 लोगों की मौत भी हो गई है। दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर 29.21 फीसदी हो गई है।
Advertisement
इतने हैं एक्टिव मरीज
राजधानी में पिछले 24 घंटे में कुल 98,832 टेस्ट किए गए थे, इनमें से 28, 857 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इस दौरान कुल 22,121 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 94,160 हो गई है। दिल्ली में फिलहाल 62,324 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 2,269 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली में अभी 15433 कोविड बेड हैं, इनमें से 2424 मरीज इन बेड पर भर्ती हैं, जबकि 13009 बेड खाली हैं।
बाजार बंद करने का आदेश
Advertisement
वहीं दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद अब प्रशासन कोरोना नियमों को लेकर और भी सख्त हो गया है. इस बीच अधिकारियों ने भीड़भाड़ और कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के चलते पूर्वोत्तर दिल्ली के पश्चिम करावल नगर मार्ग स्थित कालीघाट बाजार को बंद करने का आदेश दिया है।
बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक गुरुवार शाम चार बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक या अगले आदेश तक बाजार बंद रहेगा। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब यह पाया गया कि दुकानदार, विक्रेता और आम जनता कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं कर रहे थे।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×