Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा के सोनीपत से 3 खालिस्तानी समर्थक आतंकी अरेस्ट, एके- 47 और पिस्टल हुई बरामद

दिल्ली से सटे सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा के सोनीपत की पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आतंकी खालिस्तान ग्रुप से जुड़े हुए हैं।

07:52 PM Feb 19, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली से सटे सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा के सोनीपत की पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आतंकी खालिस्तान ग्रुप से जुड़े हुए हैं।

दिल्ली से सटे सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा के सोनीपत की पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आतंकी खालिस्तान ग्रुप से जुड़े हुए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर सीआइए-वन ने जिले के गोहाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब तीनों को पकड़ा तो उनके आतंकी संगठन खालिस्तान से जुड़े होने की जानकारी मिली है। उनके पास से एके-47 सहित तीन पिस्टल व अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं।
Advertisement
पंजाब चुनाव पर भी इन आतंकवादियों की नजर थी
मीड़िया रिपोर्ट्स की मानें, तो गिरफ्तार तीनों खालिस्तानी उग्रवादी सोनीपत के गांव जुआं के रहने वाले हैं। तीनों पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और कनाडा के उग्रवादियों से लगातार संपर्क में रहते थे और आतंकी संगठन खालितस्तान लिबरेशन फ्रंट और सिख फार जस्टिस से जुड़े हुए थे।  इतना ही नहीं पंजाब चुनाव पर भी इन आतंकवादियों की नजर थी। खबर के मुताबिक पंजाब में एक हत्या कर चुके हैं और मतदान से पहले कुछ और वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। 
 इन तीनों आतंकवादियों से पूछताछ में पता चला कि शनिवार रात को ही पंजाब में दो हत्याओं को अंजाम देना था। पंजाब पुलिस से इस संबंध में स्थानीय पुलिस को कुछ इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया गया है।
पंजाब में अलर्ट
इससे पहले शुक्रवार को चुनाव से पहले पंजाब में अलर्ट जारी हो गया था। मतदान के लिए 48 घंटे से भी कम समय पहले खुफिया एजेंसियों ने देशव्यापी अलर्ट जारी किया है। दरअसल, खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के संस्थापक ने पंजाब चुनाव के एक दिन पहले ‘रेल-पंजाब बंद’ का ऐलान किया है।
पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा
अधिकारियों ने कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा फेसबुक पर एक वीडियो जारी करने के बाद अलर्ट जारी किया गया था, जिसमें उन्होंने 19 फरवरी को ‘रेल-पंजाब बंद’ का आह्वान किया था। गौरतलब, पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 20 फरवरी को एक चरण में होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी अपने समर्थकों से पंजाब में मतदान केंद्रों पर “केसरी खालिस्तान” के झंडे लगाने और चुनाव के दिन “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाने को कहा है।
Advertisement
Next Article