For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारत में COVID-19 के 335 नए मामले दर्ज, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 1,701

08:43 PM Dec 17, 2023 IST | Prakash Sha
भारत में covid 19 के 335 नए मामले दर्ज  मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 1 701

भारत में रविवार को 335 नए COVID-19 वायरस संक्रमण के मामले सामने आए, जिससे इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 1,701 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में COVID-19 मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,04,816) है और मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,316 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण से केरल में चार लोगों की मृत्यु हुई जबकि उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति ने कोविड संक्रमण से अपनी जान गंवाई। आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,69,779 हो गयी है और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। संक्रमण से जान गंवाने की दर 1.19 फीसदी है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अभी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराकें दी गयी हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prakash Sha

View all posts

Journalist

Advertisement
×