Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इंडोनेशिया में भीषण भूकंप में 35 लोगों की मौत,15,000 लोगों को इवैक्युशन पोस्ट पर पहुंचाया गया

इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी प्रांत में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आने के बाद कम से कम 35 लोग मारे गए।

04:01 PM Jan 15, 2021 IST | Ujjwal Jain

इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी प्रांत में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आने के बाद कम से कम 35 लोग मारे गए।

इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी प्रांत में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आने के बाद कम से कम 35 लोग मारे गए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने यह जानकारी दी। 
Advertisement
पश्चिम सुलावेसी प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख डारनो माजिद ने कहा, ‘मजेने जिले में नौ लोगों की मौत हो गई और मामजु जिले में 26 अन्य लोगों की मौत हो गई। कुल 35 लोगों की मौत हुई है।’
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 637 लोग घायल हुए और करीब 15,000 लोगों को 10 इवैक्युशन पोस्ट पर पहुंचाया गया। भूकंप से बिजली, संचार, और सड़कें कटने के अलावा लगभग 300 घरों, होटलों, सरकारी भवनों, अस्पतालों और छोटे बाजारों को भी नुकसान पहुंचा है। 
भूकंप बीती रात 2.28 बजे आया। गुरुवार को, 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके उसी स्थान पर दोपहर 2.35 बजे महसूस किए गए थे। मौसम विज्ञान, क्लाइमेटोलॉजी और भूभौतिकी एजेंसी ने उल्लेख किया कि गुरुवार से एक ही स्थान पर 28 बार भूकंप आए। 
Advertisement
Next Article