Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मार्क जुकरबर्ग को एक दिन में 395 अरब का झटका

NULL

10:01 AM Mar 21, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : फेसबुक संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग को बड़ा झटका लगा है। जुकरबर्ग की कंपनी ने एक दिन में 6.06 बिलियन डॉलर यानी करीब 395 अरब रुपए गवां दिए। यूएस शेयर बाजार में लिस्ट कंपनी का शेयर औंधे मुहं गिर गया। जिसकी वजह से यह नुकसान हुआ। ऐसा फेसबुक द्वारा डेटा लीक की खबरों के बाद हुआ है। साल 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनावों के वक्त डोनाल्ड ट्रम्प की मदद करने वाली एक ब्रिटिश फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका पर फेसबुक के करीब पांच करोड़ यूजर्स की पर्सनल इन्फॉरमेशन चुराने के आरोप लगे हैं।

इन पांच करोड़ यूजर्स की जानकारियों का इस्तेमाल अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में किया गया था। मामला उजागर होते ही अमेरिका और यूरोप के सांसदों ने फेसबुक से इस बावत जवाव तलब किया है और जुकरबर्ग को संसद के सामने पेश होने को कहा है। इस खबर के बाद फेसबुक के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस बड़ी गिरावट के बावजूद मार्क जुकरबर्ग दुनिया के सबसे चौथे अमीर शख्स हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक अमेजन के जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और वारेन वफेट अभी भी मार्क जुकरबर्ग से आगे हैं।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Advertisement
Advertisement
Next Article