W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

स्पेन के मल्लोर्का में रेस्तरां की दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत, 20 से अधिक लोग हुए घायल

07:22 AM May 24, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
स्पेन के मल्लोर्का में रेस्तरां की दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत  20 से अधिक लोग हुए घायल
Advertisement

Spain News: स्पेन के मल्लोर्का में हुआ एक दर्दनाक हादसा। स्पेन के लोकप्रिय पर्यटक द्वीप मल्लोर्का में गुरुवार को रेस्तरां की छत गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है और करीब 20 से अधिक लोग घायल हुए है। अधिकारियों का कहना है कि मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे रहने की आशंका है। तीन मंजिला का यह रेस्तरां जिसकी ऊपरी मंजिलों पर बड़ी छतें थीं जो खंभों के सहारे टिकी हुई थी। स्टेट मीडिया के मुताबिक, छत के कुछ हिस्से जमीन पर गिर गए। जिसके कारण वहां बैठे लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही बचावकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर फायर सर्विस विभाग, पुलिस अधिकारी और एम्बुलेंस पहुंची और हादसे में शिकार हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार करीब 20:30 बजे हुआ है। हादसे में ग्राहक और कर्मचारी शामिल है जिनको गंभीर चोटे आई है।

स्पेन के प्रधान मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह सभी नवीनतम घटनाक्रमों पर करीब से नजर रख रहे हैं और उनकी सरकार सभी आवश्यक सहायता भेजने के लिए तैयार है। स्थानीय पुलिस के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा कि हो सकता है कि बालकनी पर अधिक वजन रखे जाने के कारण वह ढह गई हो, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि सटीक कारण की अभी भी जांच की जा रही है। एक व्यक्ति को टूटे हुए हाथ के साथ मलबे से निकाला गया, और बचाव सेवाएं इस अनुमान पर काम कर रही हैं कि और लोग फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों से चुप रहने को कहा ताकि वे जिंदा बचे लोगों की आवाज सुनी जा सकें।

सुरक्षाकर्मी मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का काम कर रहे है। बताया जा रहा है कि कई लोग मलबे में फंसे हुए है। 20 से अधिक लोग घायल हो गए है और कई लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 14 मिलियन से अधिक लोग द्वीप का आंनद उठाने आए थे। इस द्वीप की सुंदरता लोगों को अपने ओर खींचती है जिसके कारण बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। इमरजेंसी सेवा विभाग ने एक्स पर लिखा कि, पीड़ितों में से 7 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर स्थिति में है और अन्य 9 को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×