टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

एक ही राशि में आए 4 ग्रह, इन चार राशि के जातकों को रहना पड़ेगा संभलकर

वक्त के बदलने के साथ-साथ कई ग्रहों के चाल भी बदल गए हैं वहीं कई ग्रहों का राशि परिवर्तन हो गया है।

07:29 AM Nov 23, 2019 IST | Desk Team

वक्त के बदलने के साथ-साथ कई ग्रहों के चाल भी बदल गए हैं वहीं कई ग्रहों का राशि परिवर्तन हो गया है।

वक्त के बदलने के साथ-साथ कई ग्रहों के चाल भी बदल गए हैं वहीं कई ग्रहों का राशि परिवर्तन हो गया है। ग्रहों का राशि परिवर्तन होने की वजह से कई लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि ऐसी स्थिति का असर किन-किन राशियों के जातक पर होने वाला है। 
Advertisement
दरअसल 21 नंवबर के दिन शुक्र राशि बदलकर धनु-राशि में आ गया है। इस राशि में पहले से ही शनि,केतु और बृहस्पति है। ऐसे में धनु राशि में चार ग्रह होने की वजह से चतुग्र्रही योग बनता दिखाई दे रहा है। इस योग का असर सभी राशियों पर होगा।  तो आइए जानें क्या होगा इसका असर।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक धनु राशि में स्थित शनि,शुक्र और केतु आपस में मित्र बने हुए हैं,जबकि यहां पर स्थि बृहस्पति शत्रु ग्रह है। इतना ही नहीं 16 दिसंबर के बाद सूर्य भी इन ग्रहों के साथ रहने वाला है। वहीं 25 दिसंबर के दिन शुक्र धनु राशि से बाहर निकल जाएगा,मगर बुध राशि परिवर्तन कर धुन राशि में आ जाएगा। इस वजह से इस राशि में एक बार दोबारा से 5 ग्रह आ जाएंगे।
ग्रहों में इस तरह के परिवर्तन होने की वजह से कई लोगों के जीवन में कई सारे बड़े बदलाव आ सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र  के मुताबिक ग्रहों की ये स्थिति 14 जनवरी 2020 तक रहने वाली है। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा,लेकिन कुछ लोगों के लिए चिंतनिय भी रह सकता है। 
ज्योतिष शास्त्र  के मुताबिक ग्रहों में जो भी बदलाव होने वाला है उसका सकारात्मक असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। ऐसी स्थिति में कई लोगों को नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं तो वहीं कई जातकों के रुके हुए काम शुरू होने की सम्भावना है। इसके अलावा शत्रु ग्रहों के गठबंधन बनने की वजह से कई जातकों के लिए विवाद और तनाव वाला समय भी हो सकता है। इसके अलावा इनकी उलझनें भी बढ़ सकती है। 
इन राशियों पर पड़ेगा असर…
ग्रहों की बदलती हुई चाल का असर कई राशियों पर होने वाला है। जहां तक शुभता की बात करी जाए तो मेष,कर्क,वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों के लिए ग्रहों का चाल शुभ साबित होगा। 
वहीं सिंह,कन्या,तुला और मीन राशि वाले लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है,जबकि वृषभ,मिथुन,धनु और मकर राशि के लोगों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। ऐसे में अब इन राशि के लोगों को सर्तक रहने की आवश्यकता है। 
Advertisement
Next Article