Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इस 4 साल की बच्ची ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 84 सेकंड में 49 देशों के नाम बताए

अनोखा विश्व रिकॉर्ड चेन्नई की चार साल की बच्ची ने बना दिया है। सबसे खास बात तो यह है कि यूकेजी में यह बच्ची अभी पढ़ती है।

01:11 PM Aug 08, 2019 IST | Desk Team

अनोखा विश्व रिकॉर्ड चेन्नई की चार साल की बच्ची ने बना दिया है। सबसे खास बात तो यह है कि यूकेजी में यह बच्ची अभी पढ़ती है।

अनोखा विश्व रिकॉर्ड चेन्नई की चार साल की बच्ची ने बना दिया है। सबसे खास बात तो यह है कि यूकेजी में यह बच्ची अभी पढ़ती है। इस बच्ची नाम वेयाशिनी है। खबरों के मुताबिक एशिया के सारे 49 देशों को इस चार साल की बच्ची ने पहचाना है और उन सबकी राजधानी के बारे में भी बताया। 
Advertisement
इस बच्ची ने महज 84 सेकेंड में इन सभी देशों के नाम और राजधानी के बारे में बताया है। बच्ची ने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड भी बना लिया है। वेयाशिनी के परिवार वाले उनके इस कारनामे से बेहद खुश हैं। 
इससे पहले भी चार साल की ही बच्ची ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लेकिन उस बच्ची ने तब सिर्फ देशों के झंडे ही बताए थे। राजधानी के नाम नहीं बताए थे। मीडिया खबरों की मानें तो देशों के झंडों और उनकी राजधानी के नाम जिस समय वेयाशिनी बता रही थी उस दौरान ट्रंप वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे।
वेयाशिनी के नाम जैसे ही विश्व रिकॉर्ड बना उसी दौरान उसे सर्टिफिकेट भी मिल गया। वेयाशिनी के काम को उन्होंने अनोखा समझा है। चेन्नई के पोरूर में स्थित एक स्कूल में वेयाशिनी यूकेजी की कक्षा में पढ़ती है। वेयाशिनी के पिता ने पिछले ही महीने एक इंटरव्यू में बताया था कि दूसरे बच्चों के मुकाबले उसकी याद करने की शक्ति बहुत अच्छी है। 
Advertisement
Next Article