For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kashmir में शुरू हुआ 40 दिनों की ‘चिलियन कलां’

02:07 PM Dec 21, 2023 IST | Prakash Sha
kashmir में शुरू हुआ 40 दिनों की ‘चिलियन कलां’

केंद्र शासित प्रदेश Jammu & Kashmir  की राजधानी श्रीनगर में सर्दियों की 40 दिनों की सबसे कठोर अवधि, जिसे "चिलियां कलां" के नाम से जाना जाता है, शुरू हो गई है, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे है। गुरुवार को मौसम विभाग (IMD) ने ये आंकड़े जारी किए। चिल्लई कलां एक फ़ारसी शब्द है जिसका अर्थ है "प्रमुख शीत।"

Highlights:

  • गुरुवार को तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे
  • गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  • कुपवाड़ में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया

श्रीनगर में गुरुवार को तापमान शून्य से कम 4.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज सामान्य शून्य से कम 1.5 डिग्री सेल्सियस से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लगातार तापमान में गिरावट के कारण डल झील और घाटी के अन्य हिस्सों में पानी के ह्मोत और कई जलाशय जम गए। श्रीनगर में अधिकतम तापमान पिछले दिन दर्ज किए गए सामान्य तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इस दौरान सूरज निकलने के बीच कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में भी दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

पहलगाम में पिछली रात के शून्य से कम 6.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले गुरुवार को यह शून्य से कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले तापमान शून्य से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा और यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

कुपवाड़ में न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से कम 3.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से कम 4.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने और 23 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में हल्का हिमपात होने और साथ ही बादल छाए रहने के आसार हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prakash Sha

View all posts

Journalist

Advertisement
×