Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाकिस्तान: 45 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन करवाकर 13 वर्षीय ईसाई किशोरी से की शादी

पाकिस्तान के एक उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक नाबालिग ईसाई लड़की को आश्रय गृह भेज दिया। लड़की का कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करवाया गया था और एक मुस्लिम व्यक्ति से उसका निकाह हुआ था।

07:28 PM Nov 09, 2020 IST | Ujjwal Jain

पाकिस्तान के एक उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक नाबालिग ईसाई लड़की को आश्रय गृह भेज दिया। लड़की का कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करवाया गया था और एक मुस्लिम व्यक्ति से उसका निकाह हुआ था।

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के एक उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक नाबालिग ईसाई लड़की को आश्रय गृह भेज दिया। लड़की का कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करवाया गया था और एक मुस्लिम व्यक्ति से उसका निकाह हुआ था। 
Advertisement
लड़की के पिता की ओर से दर्ज करवाई गई प्राथमिकी के अनुसार कराची की रेलवे कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय आरजू 13 अक्टूबर से लापता थी। बाद में पता चला कि उसका निकाह 45 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति से हो चुका है। लड़की को इस्लाम कबूल करवाया गया था। 
मामले की सुनवाई सिंध उच्च न्यायालय में हुई, जहां न्यायमूर्ति के.के. आगा की खंडपीठ ने प्रांतीय स्वास्थ्य सचिव को आरजू की उम्र तय करने के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड के गठन का आदेश दिया। इसके बाद बोर्ड ने अदालत को सोमवार को सूचित किया कि लड़की की आयु 14 से 15 वर्ष के बीच है। सरकारी रिकॉर्ड में उसकी आयु 13 वर्ष दर्ज है। 

इस रिपोर्ट के बाद अदालत ने पुलिस को लड़की के तथाकथित पति के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हालांकि, लड़की ने सुनवाई में कहा कि उसे अगवा नहीं किया गया और उसने अपनी मर्जी से इस्लाम को अपनाकर अजहर से निकाह किया है। 
पीठ ने कहा कि वह नाबालिग है और अपने विवाह के बारे में फैसला नहीं ले सकती है। इसके साथ ही अदालत ने आरजू को आश्रय गृह भेजने का निर्देश दिया। 

बांग्लादेश में हजारों लोगों ने फ्रांस के खिलाफ किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का जलाया पुतला

Advertisement
Next Article