For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

तमिलनाडु के प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगने से 6 की मौत, 20 घायल

तमिलनाडु के डिंडीगुल में एक निजी अस्पताल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई।

01:47 AM Dec 13, 2024 IST | Ranjan Kumar

तमिलनाडु के डिंडीगुल में एक निजी अस्पताल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई।

तमिलनाडु के प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगने से 6 की मौत  20 घायल

तमिलनाडु के डिंडीगुल में एक निजी अस्पताल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार की रात करीब 10 बजे हुआ। जब अस्पताल में आग लगी, तब कई मरीजों का इलाज चल रहा था। उन्हें आनन-फानन में दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। दुर्घटना के बाद 29 मरीजों को सरकारी अस्पताल के साथ नजदीकी दूसरे निजी अस्पातल भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद रेस्क्यू का काम चलाया जा रहा है। टीम ने आग को बुझा दिया है। वैसे, बिल्डिंग में जाकर कर्मचारी-अधिकारी सुनिश्चित कर रहे हैं कि एक भी शख्स अंदर न फंसा हो। आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

डॉक्टरों से पुष्टि के बाद जारी की जाएगी मृतकों की जानकारी : जिला कलेक्टर

बताया जाता है कि सूचना मिलते ही अग्निशमन और बचान दल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ मिनटों के बाद कलेक्टर और दूसरे सीनियर अधिकारी पहुंचे। अग्निशमन और बचाव दल के कर्मचारी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डिंडीगुल की जिला कलेक्टर एमएन पूंगोडी ने बताया कि 10 बजे निजी अस्पताल में आग लगी थी। मृतकों की स्पष्ट जानकारी डॉक्टरों से पुष्टि के बाद जारी की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×