Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

7 महीने की गर्भवती महिला सिपाही से Rape, साथ में ड्यूटी करने वाला ही निकला हैवान

06:02 PM Jul 01, 2025 IST | Shivangi Shandilya

यूपी के कानपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पुरुष सिपाही पर रेप (Rape) करने का आरोप लगा है। यह आरोप कोई और नहीं बल्कि उसके साथ ड्यूटी करने वाली एक महिला सिपाही ने लगाया है। महिला सिपाही का कहना है कि आरोपी सहकर्मी सिपाही फिलहाल डायल 112 में तैनात है। पीड़िता के मुताबिक़, सहकर्मी पुरुष सिपाही ने महिला सिपाही से रेप किया है।

अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए

पीड़िता महिला सिपाही ने पुरुष सिपाही पर आरोप लगाया कि रेप (Rape) करते समय उसने अश्लील वीडियो बनाएं, गंदी-गंदी फोटो लिए। इतना ही नहीं उसने धमकी दी कि अगर मैं किसी को भी इसकी जानकारी दी तो वो मुझे मार देगा। पीड़िता भदोही जिले के अकबरपुर की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस शिकायत पत्र में बताया कि महिला सिपाही खुद डे शिफ्ट में ड्यूटी करती है, जबकि विकास यादव नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करता है। ऐसे में विकास अपनी ड्यूटी बदलते समय उसपर अक्सर गंदी कंमेंट करता और उसे बैड टच करता था। बीते दिन विकास महिला सिपाही के घर पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

खुद को बताया गर्भवती

पीड़ित महिला सिपाही ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसमें उसने आगे बताया कि विकास यादव ने रेप (Rape) का फोटो और वीडियो बनाया है। उसने धमकी दी है कि यदि हमने अपना मुंह खोला तो वो इस फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आगे उसने बताया कि वह खुद सात महीने की गर्भवती है। इस दौरान पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने की अपील की है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

also read:क्या है logistics policy 2025? जिसे छत्तीसगढ़ सरकार ने दी मंजूरी, जानें इसका उद्देश्य

Advertisement
Advertisement
Next Article