For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

9 साल बेमिसाल, PM मोदी को अब तक 14 देश सर्वोच्च सम्मान से कर चुके हैं सम्मानित

05:18 PM Dec 17, 2023 IST | Ritika Jangid
9 साल बेमिसाल  pm मोदी को अब तक 14 देश सर्वोच्च सम्मान से कर चुके हैं सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे ज्यादा पॉपुलर लीडर हैं। विपक्ष या सत्ता पक्ष का कोई भी नेता पॉपुलरिटी के मामले में उन्हें टक्कर नहीं देता है। भारत में सबके मनपसंदीदा होने के साथ ही पीएम मोदी का रुतबा एक ग्लोबल लीडर के रूप में बढ़ता जा रहा हैं। वह दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले लीडर्स में भी टॉप पर रहे हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 76 प्रतिशत है जो किसी भी अन्य नेता से काफी ज्यादा है। जबकि दूसरे नंबर पर आने वाले मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रेडोर की रेटिंग 10 प्रतिशत कम यानी 66 फीसदी है।

पीएम मोदी पॉपुलर के साथ ही दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं के बीच भी काफी फेमस है। पीएम मोदी ने कई देशों के नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते भी बनाए हैं। वहीं कई देशों से तो पीएम मोदी को उनका सर्वोच्च सम्मान भी प्राप्त हुआ है। 2014 से पीएम मोदी को 14 देशों से सम्मान मिले हैं। इसमें मुस्लिम देशों की संख्या अधिक है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी को किन-किन देशों से उनका सर्वोच्च सम्मान मिला है।

सऊदी अरब ने 2016 में किया सम्मानित

PM Modi received highest honour

3 अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'किंग अब्दुलअजीज सैश' से सम्मानित किया गया था।

2016 में अफगानिस्तान ने भी किया सम्मान

PM Modi received highest honour

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी ने 4 जून 2016 में पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार' से नवाजा था। अफगान-भारत मैत्री बांध के उद्घाटन के बाद मोदी को ये सम्मान दिया गया था।

2018 में फिलिस्तीन ने दिया सम्मान

PM Modi received highest honour

10 फरवरी 2018 में फिलिस्तीन के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने पीएम मोदी को ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन' पुरस्कार से सम्मानित किया था। यह विदेशी गणमान्य नागरिकों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

2018 में मालदीव ने दिया सर्वोच्च सम्मान

PM Modi received highest honour

08 जून 2018 में मालदीव के तब के राष्ट्रपति इब्राहिम सालेह ने PM मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन' से  सम्मानित किया था। यह पुरस्कार विदेशी गणमान्य नागरिकों को दिए जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। मालदीव का कहना है, यह पुरस्कार उन कई सेवाओं की मान्यता है जो प्रधान मंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत करने की पेशकश की है।

2019 में रूस ने भी दिया सम्मान

PM Modi received highest honour

12 अप्रैल, 2019 में रूस ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से सम्मानित किया था। ये सम्मान रूस का सर्वोच्च और सबसे पुराना राज्य पुरस्कार है, जिसे पहली बार 1698 में स्थापित किया गया था। सोवियत संघ के गठन के बाद इसे समाप्त कर दिया गया। हालांकि साल 1998 में इसे फिर से स्थापित किया गया।

2019 में यूएई ने दिया सम्मान

PM Modi received highest honour

24 अगस्त 2019 में संयुक्त अरब अमीरात ने भी मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायद' से सम्मानित किया है। उन्हें ये अवार्ड दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने में योगदान के लिए दिया गया। इस पुरस्कार का नामकरण यूएई क संस्थापक शेख जायेद बिन सुल्तान अल नहयान के नाम पर किया गया है।

2019 में बहरीन ने दिया सर्वोच्च सम्मान

PM Modi received highest honour

मुस्लिम देश बहरीन के किंग हमद बिन इसा बिन सलमान अल खलीफा ने 25 अगस्त 2019 में PM मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां' से सम्मानित किया था। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की खाड़ी के इस देश में पहली यात्रा थी। उन्हें यह अवार्ड किंग बिन सलमान अल खलीफा ने खाड़ी देशों के साथ संबंध बढ़ाने की मान्यता के तौर पर दिया था।

भूटान ने 2021 में दिया सर्वोच्च सम्मान

PM Modi received highest honour

महामारी के दौरान भूटान का सहयोग करने के लिए 17 दिसंबर 2021 में भूटान नरेश ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो' से PM मोदी को सम्मानित किया। तब भूटान के PM ने कहा था कि भूटान के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित किए जाने के फैसले से हम काफी खुश हैं। कोरोना महामारी के दौरान और विगत सालों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान को जो सहयोग व समर्थन दिया है, वह बेजोड़ है। आप इस सम्मान के हकदार हैं।

2020 में अमेरिका ने भी नवाजा सम्मान से

PM Modi received highest honour

22 दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के सर्वोच्च सैन्य सम्मानों में शामिल प्रतिष्ठित ‘लीजन ऑफ मेरिट' पुरस्कार से सम्मानित किया था। Legion of Merit अमेरिका के सबसे सम्मानित अवॉर्ड में से एक है, जो कि किसी देश या सरकार के प्रमुख को दिया जाता है। ये पहली बार था जब अमेरिका का यह प्रतिष्ठित सम्मान किसी भारतीय प्रधानमंत्री को मिला।

22 मई 2023 में तीन देशों का सर्वोच्च सम्मान

PM Modi received highest honour

पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल सर बॉब डाडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू' से सम्मानित किया था। इसी दिन फिजी के प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका ने PM मोदी को ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार फिजी का सर्वोच्च राजकीय पुरुस्कार है। वहीं उसी दिन पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरंगेल एस व्हिप्स जूनियर ने PM मोदी अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘एबाक्ल अवॉर्ड' से सम्मानित किया था।

2023 में इजिप्ट ने भी दिया सर्वोच्च सम्मान

PM Modi received highest honour

पीएम मोदी देश के पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने बीते 26 सालों में इजिप्ट का दौरा किया है। इस ऐतिहासिक मौके को खास बनाने के लिए 25 जून 2023 में इजिप्ट ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा था। इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नील' से सम्मानित किया था। ऑर्डर ऑफ द नाइल' एक शुद्ध सोने का कॉलर है, जिसमें फैरोनिक प्रतीकों वाली तीन अलग-अलग सोने की इकाइयां शामिल हैं। फिरोजा और माणिक से सजाए गए एक गोलाकार सोने के फूल से तीनों इकाइयां एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

2023 में फ्रांस से भी मिला सर्वोच्च सम्मान

PM Modi received highest honour

14 जुलाई 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने देश के सबसे सर्वोच्च पुरस्कार 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया था। पीएम मोदी इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय हैं। इस पुरस्कार का इतिहास फ्रांसीसी सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट से जुड़ा हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×