Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

रोहित-हार्दिक की कप्तानी पर रायडू-बांगर के बीच छिड़ी तीखी बहस

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर रायडू और बांगर में टकराव

03:08 AM Apr 10, 2025 IST | Darshna Khudania

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर रायडू और बांगर में टकराव

अंबाती रायडू और संजय बांगर के बीच हुई ऑन-एयर बहस में हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर मतभेद उभर कर सामने आए हैं। बांगर ने रोहित की मैदान पर मौजूदगी को महत्वपूर्ण बताया, जबकि रायडू ने हार्दिक को स्वतंत्र रूप से नेतृत्व करने की सलाह दी। इससे मुंबई इंडियंस की कप्तानी विवाद का मुद्दा बन गई है।

हाल ही में अंबाती रायडू और संजय बांगर के बीच ऑन-एयर हुई तीखी बहस काफी सुर्खियाँ बटोर रही हैं, जिसमें दोनों के बीच मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा के बीच नेतृत्व की गतिशीलता को लेकर टकराव हुआ है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और पूर्व आरसीबी कोच संजय बांगर ने रोहित शर्मा को सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल करने पर मुंबई इंडियंस पर असंतोष व्यक्त किया। 

एक शो के दौरान बोलते हुए संजय बांगर ने तर्क दिया की मैदान पर रोहित की मौजूदगी अमूल्य है, खासकर उनके नेतृत्व और सामरिक कौशल के लिए, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल ट्रॉफी जिताई है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है की मैदान पर रोहित की अनुपस्थिति नेतृत्व के दृष्टिकोण से नुकसानदेह है। वो शायद हार्दिक को भी सही इनपुट दे सकते है।” लेकिन पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स खिलाड़ी और आईपीएल दिग्गज अंबाती रायडू इस बात से पूरी तरह असहमत है।

Advertisement

रायडू ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हार्दिक को सलाह की जरूरत है। कप्तान को अकेला छोड़ देना चाहिए। यह उसकी टीम है, उसका इनपुट है और आप पिछले साल की तरह 10 लोगों को उसके कानों में नहीं डाल सकते। रोहित भारत के कप्तान हैं और जब वह कप्तानी कर रहे हों तो कोई भी उनके कानों में कुछ नहीं डालना चाहता। आपको हार्दिक के साथ भी यही तरीका अपनाना चाहिए।” 

जब बांगर ने मैदान पर अनुभव के महत्व पर जोर दिया और नमन धीर और तिलक वर्मा जैसे विकल्पों की ओर इशारा किया जो गेंदबाज़ी नहीं करते, तो रायडू दृढ़ रहे। रायडू ने उनकी बात को बीच में रोक कर कहा, “नहीं, कप्तान को अकेला छोड़ देना चाहिए, संजय भाई। सॉरी।”

इसके बाद बांगर स्पष्ट रूप से नाराज दिखे और रायडू पर पलटवार करते हुए कहा, “आपके लिए, यह अलग था क्योंकि आपने कभी आईपीएल टीम का नेतृत्व नहीं किया। लेकिन यहाँ एक ऐसा व्यक्ति है जिसने टीम को कई आईपीएल खिताब जिताए हैं।”

रायडू ने फिर कहा की ये रोहित की टीम नहीं है हार्दिक पंड्या की टीम है। उन्होंने रोहित के कद को स्वीकार किया और कहा की नेतृत्व एकल और स्पष्ट रहना चाहिए। इसके बाद रायडू ने धोनी का उदाहरण देते हुए बताया की जैसे धोनी ने लीडरशिप में परिवर्तन के दौरान विराट कोहली को स्पेस दिया। जिससे उनका मानना है की कप्तानों को माइक्रोमैनेज नहीं किया जाना चाहिए।

मुंबई इंडियंस इस आईपीएल सीजन काफी संघर्ष करती हुई नज़र आ रही है। हार्दिक की कप्तानी में टीम इस सीजन अपने पहले पांच मैचों में से चार हार चुकी है। मुंबई का अगला मैच 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। हार्दिक जो की गुजरात टाइटंस को उनके डेब्यू सीजन में खिताब जीता चुके है, अब खुद को काफी मुश्किल में पा रहे है। अब देखना होगा की क्या मुंबई इंडियंस वापसी कर पाती है या नहीं।

‘अगर मैं कुछ बोलूंगा तो बवाल हो जाएगा’- रहाणे ने लखनऊ से हार के बाद पिच पर कुछ भी कहने से किया मना

Advertisement
Next Article