देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
राजस्थान के धौलपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, एक की मौत और 13 घायल
12:16 PM Aug 27, 2024 IST | Saumya Singh
राजस्थान : धौलपुर के बिशन गिरी बाबा आश्रम से लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में कुल 14 लोग सवार थे। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। अन्य 13 लोग घायल हो गए। 13 घायल श्रद्धालुओं में से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शेष 11 लोग दुर्घटना स्थल के निकट एक अस्पताल में भर्ती हैं।
Advertisement
Highlight :
Advertisement
- बिशन गिरी बाबा आश्रम से लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी
- ट्रॉली में कुल 14 लोग सवार थे जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई
- अन्य 13 लोग घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर है
धौलपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी

Advertisement
हादसे के संबंध में आंगई थाने के हेड कांस्टेबल अशोक सिकरवार ने बताया कि सुबह करीब 6:15 बजे पुलिस को ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की सूचना मिली। हादसे की सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जहां से ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एक मृतक समेत सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हेड कांस्टेबल ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जगनेर थाना क्षेत्र के सिंगायच गांव के रहने वाले हैं।
दुर्घटना में एक की मौत, 13 घायल
हेड कांस्टेबल ने बताया कि, ये सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में बिशन गिरी मेले में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। तभी गदरपुरा गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली का स्टेयरिंग फेल हो गया जिससे ट्रैक्टर पलट गया। हेड कांस्टेबल ने आगे बताया कि हादसे में वीरेंद्र ठाकुर पुत्र नवल सिंह की मौत हो गई, जबकि एक महिला श्रद्धा और मासूम हेमंत को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए 11 लोग मोहित, नवीन, रॉकी, कुसुमा, अनीता, वीरवती, शीला, खुटी, महेंद्र, यशपाल और हिमांशु का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
जानें, 500 साल पुराना बिशन गिरी बाबा आश्रम क्यों जाते हैं लोग ?
बता दें कि, राजस्थान के धौलपुर से 35 किलोमीटर दूर एक गांव में 500 साल पुराना बिशन गिरी बाबा आश्रम है, जहां भभूति लगाकर बीमारियों का इलाज किया जाता है। यहां कैंसर, गांठ और त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज किया जाता है। बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और दूसरे शहरों से लोग यहां अपना इलाज करवाने आते हैं।
Advertisement

Join Channel