टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भिवानी जिले के गांव बड़सी मे युवक की गोली मार कर हत्या,

NULL

02:20 PM Mar 26, 2018 IST | Desk Team

NULL

भिवानी : भिवानी जिले के गांव बड़सी में सुबह एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। युवक को घायल अवस्था में पहले हिसार ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। युवक की पहचान सोहनलाल उर्फ सोनू के रुप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव बड़सी में दुकान के बाहर खड़े सोहनलाल उर्फ सोनू को गोली मार दी। सोहनलाल को गोली हाथ को चीरते हुए गर्दन पर लगी। पहले गंभीर अवस्था में सोहनलाल को उपचार के लिए हिसार ले जाया गया लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत होने के कारण उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में लाया गया।

Advertisement

सोहनलाल के परिजनो ने बताया कि सोहनलाल से किसी की रंजिश नही थी। आज सुबह दुकान खोलने के बाद दुकान के बाहर खड़ा था कि बदमाशों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। सोहनलाल अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी नही मिल पाई है कि आखिरकार गोली किस ने चलाई है। उनका कहना है कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। उन्होंने बताया कि गोली हाथ व गर्दन पर लगी है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना बवानीखेड़ा प्रभारी देशराज दहिया ने उन्हें जानकारी मिली थी तथा वे गांव में गए थे लेकिन उस समय पीडित को ईलाज के लिए हिसार ले जाया गया था। लेकिन रास्ते में ही सोनू ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है तथा छानबीन के बाद आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएंगी।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

(कृष्णसिंह)

Advertisement
Next Article