टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दिल्ली पर ठंड का सितम! पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

09:50 AM Dec 05, 2025 IST | Bhawana Rawat

Aaj Ka Mausam 05 Dec: देशभर में ठंड का तांडव शुरू हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों तक पहुंच रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में शीतलहर की रफ़्तार बढ़ेगी। IMD ने अगले 2 दिन तक चक्रवाती तूफान 'दितवाह' के प्रभाव से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

Advertisement

वहीं पड़ोसी राज्यों कर्नाटक और केरल में भी हल्की बारिश का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में आज ठंड का असर और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। आइए जानते हैं, देश के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj Ka Mausam 05 Dec: इन शहरों में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली23°C05°C
चेन्नई28°C26°C
मसूरी19°C06°C
जयपुर24°C12°C
रांची23°C11°C
मनाली06°C02°C
मुंबई34°C20°C
कोलकाता27°C15°C
पटना26°C14°C
भोपाल26°C12°C
लखनऊ24°C10°C

Delhi Weather

Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में आज आसमान साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान लगभग 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है।

एरिया AQI
रोहिणी363
ITO322
जहांगीपुरी353
अशोक विहार341
विवेक विहार355
आनंद विहार348
मुंडका356
चांदनी चौक352
द्वारका सेक्टर-8343
बवाना373
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम329
वजीरपुर358

Uttar Pradesh Weather

Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय ठंड शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। 5 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। कानपूर में गुरुवार की रात का पारा 05.7 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। तापमान में लगातार गिरावट होने से ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather (Image- Social Media)

राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान तेजी से गिर रहा है। सीकर का फतेहपुर शेखावाटी इस समय सबसे ठंडे स्थानों में से एक है, जहां न्यूनतम तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण और ठंड की दोहरी मार! कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Advertisement
Next Article