टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हरियाणा की इस 7 साल की बच्ची ने एमएस धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट लगाया, दिग्गजों ने कहा- यह लड़की रॉकेट है

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की दीवानी पूरी दुनिया है। जब भी धोनी मैदान पर आते हैं तो सब यही चाहते हैं वह हेलीकॉप्टर शॉट जरूर मारें।

01:07 PM Aug 14, 2020 IST | Desk Team

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की दीवानी पूरी दुनिया है। जब भी धोनी मैदान पर आते हैं तो सब यही चाहते हैं वह हेलीकॉप्टर शॉट जरूर मारें।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की दीवानी पूरी दुनिया है। जब भी धोनी मैदान पर आते हैं तो सब यही चाहते हैं वह हेलीकॉप्टर शॉट जरूर मारें। अब फैंस को यह शॉट आईपीएल 2020 में देखने को मिलेगा जो 19 सितंबर में दुबई में खेला जा रहा है और धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। 
इसी बीच सोशल मीडिया पर सात साल की बच्ची का वीडियो सामने आया है जहां वह धोनी की ही तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगाती दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो रहा है। इस बच्ची का वीडियो टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर साझा किया। 
वीडियो में देख सकते हैं कि धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की नकल करती हुई यह सात साल की बच्ची दिख रही है। हालांकि इस 18 सेकंड के वीडियो में कॉमेंट्री भी आकाश चोपड़ा ने की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आकाश चोपड़ा ने लिखा, गुरुवार, शानदार… हमारी अपनी परी शर्मा। क्या यह सुपर टैलेंटेड नहीं है?

Advertisement

आकाश चोपड़ा के इस ट्वीट का जवाब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने दिया और पारी शर्मा की सराहना की। ट्वीट करके मांजरेकर ने लिखा, मैंने असल में हेलीकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस करते हुए देखा है। विकेटकीपर के तौर पर गेंद को स्टंप्स के काफी करीब कलेक्ट करने के अलावा यह एक और क्रिकेटिंग तकनीक है जिसे धोनी ने उभरते हुए क्रिकेटरों के बीच काफी लोकप्रिय किया है।

हरियाणा के रोहतक में सात साल की परी शर्मा रहती हैं। बता दें की भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने का सपना परी शर्मा का है। साथ ही अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट के रिकॉर्ड ध्वस्त करना चाहती हैं। 
परी को कोचिंग उनके पिता देते हैं और  पूर्व क्रिकेटर अजय रात्रा और जोगिंदर शर्मा के साथ परी के पिता खेले हुए हैं। इससे पहले नासिर हुसैन, माइक आर्थटन और माइकल वॉन जैसे क्रिकेटरों ने भी परी शर्मा की बल्लेबाजी की तकनीक की जमकर सराहना की थी। परी शर्मा की बल्लेबाजी इन खिलाड़ियों ने इस साल देखी थी। 

Advertisement
Next Article