Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शादी के लिबास में बेहद खूबसूरत लगीं Aaliyah, बेटी को देख इमोशनल हुए Anurag Kashyap

विदेशी ब्वॉयफ्रेंड शेन से शादी के बंधन में बंधी आलिया कश्यप

04:45 AM Dec 12, 2024 IST | Priya Mishra

विदेशी ब्वॉयफ्रेंड शेन से शादी के बंधन में बंधी आलिया कश्यप

बॉलीवुड के बेबाक डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने आज अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से शादी कर ली है। पिछले 2 दिनों से वह अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थी। हाल ही में आलिया ने शादी की पहली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ सात फेरे लिए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है। दुल्हन के लिबास में अप्सरा जैसी दिख रहीं आलिया ने शादी की पहली फोटो भी शेयर की है। फैंस उन्हें इंस्टाग्राम पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Advertisement

विदेशी ब्वॉयफ्रेंड शेन से की आलिया ने शादी

23 साल की आलिया ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड शेन के साथ मुंबई में शादी कर ली है। आलिया लंबे समय से शेन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद थे। आलिया की बेस्ट फ्रेंड खुशी कपूर सभी फंक्शन में उनके साथ नजर आईं। इसके अलावा खुशी के ब्वॉयफ्रेंड वेदांग रैना और डायरेक्टर इम्तियाज अली भी इस शादी का हिस्सा बने।

अनुराग कश्यप ने दामाद को पहनाई माला

जैसे ही शेन बारात लेकर आलिया के दरवाजे पर पहुंचे, निर्देशक अनुराग कश्यप और उनकी पूर्व पत्नी आरती बजाज ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सभी बारातियों का स्वागत किया। इसके बाद वे ढोल की थाप पर नाचते भी नजर आए। इस शादी में खुशी कपूर, वैदंग रैना और इम्तियाज अली के अलावा कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। अनुराग कश्यप के परिवार के सदस्य और नवविवाहित जोड़े के करीबी दोस्त भी शादी का हिस्सा बने।

दुल्हन आलिया गुलाबी रंग के लेहेंगे में आई नज़र

आलिया ने शादी में गुलाबी रंग का लहंगा और चूड़ियां पहनी थीं, जिसमें वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। आलिया की सभी सहेलियां उन्हें फूलों की चादर की छांव में शादी के मंडप तक ले गईं, जहां दूल्हा उनका इंतजार कर रहा था। इस शादी में अनुराग कश्यप की दूसरी पूर्व पत्नी कल्कि केकलां भी शामिल हुईं।

Advertisement
Next Article