टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आप ने की हरियाणा में चुनाव लड़ने की घोषणा

NULL

10:03 AM Mar 26, 2018 IST | Desk Team

NULL

हिसार : दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे की घोषणा करते हुए कहा कि मैं मेरी जन्म भूमि की कसम खाता हुं कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर स्वामीनाथन की रिर्पोट लागू करूंगा। हरियाणा देश का पहला राज्य होगा जहां स्वामीनाथन की रिर्पोट लागू होगी और किसानों को उनकी फसल की लागत से 50 प्रतिशत अधिक मुल्य दिया जायेगा। उन्होंने यह घोषणा हरियाणा के हिसार के पुराना गोर्वनमैंट कालेज मैदान में आप पार्टी द्वारा आयोजित हरियाणा बचायो रैली में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए की। मंच के माध्यम से मोदी सरकार में हुए बैंक घोटालों पर सवाल खड़ा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी से पूछा कि वो देश की जनता को बतायें कि वे किस बैंक में अपना पैसा जमा करवायें।

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी को दगां करवाने वाली पार्टी करार देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कहीं दंगा करवाना हो तो उस का ठेका भाजपा को दे दो। उन्होंने हरियाणा के लोगों के सामने सवाल खड़ा किया कि जाटों और नोन जाटों में क्या हुड्डा व खट्टर का हाथ नहीं था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगर दगें करवाने हैं तो भाजपा को वोट दे देना। अगर प्रदेश मेंं सुख शांति चाहते हो तो आप पार्टी को ले वोट दे देना। श्री केजरीवाल ने कहा कि नये हरियाणे का निमार्ण पुरानी पार्टियां नहीं कर सकती। यह निर्माण तो आम आदमी पार्टी से जुड़ कर सिर्फ प्रदेश का युवा ही कर सकता है। उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिकोर्ड अब हरियाणा प्रदेश की जनता को तोडऩा है। जिसमें कांग्रेस को 0 पर भाजपा को तीन सीट मिली थी जबकि आम आदमी पार्टी को 67 सीट हासिल हुई थी।

जबकि हरियाणा में पूरी की पूरी सीटें आप को मिलती चाहिए। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने अपने दस साल के कार्यकाल में प्रदेश को बर्बाद कर दिया है, अब पिछले तीन सालों में प्रदेश को बर्बाद करने में भाजपा ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा ने हुड्डा को भी मात दे दी है। हुड्डा राज में जो रिश्वत एक हजार रूपए थी वो बढ़ कर अब भाजपा राज में पांच हजार रूपए हो गई है। श्री केजरीवाल ने कहा कि संसद में पेश की गई सरकारी रिर्पोट अनुसार दिल्ली मेंं भ्रष्टाचार में 81 प्रतिशत की कमी आई है क्योंकि दिल्ली में आप की सरकार है। इस अवसर पर मंच पर दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन जय हिंद, पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता के अतिरिक्त पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। रैली में भीड़ जुटाने में सांसद सुशील गुप्ता की भी अहम भूमिका रही।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

– राज पराशर

Advertisement
Next Article