W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

AAP नेता संजय सिंह का दावा- 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होगा

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी बनाम अरविंद केजरीवाल होगा।

11:12 PM Aug 19, 2022 IST | Shera Rajput

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी बनाम अरविंद केजरीवाल होगा।

aap नेता संजय सिंह का दावा  2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होगा
Advertisement
आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी बनाम अरविंद केजरीवाल होगा। आप ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के छापा मारने के मद्देनजर अगले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती देने वाले सबसे प्रमुख दल के रूप में खुद (आप) को प्रायोजित करते हुए यह दावा किया।
Advertisement
आप ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके शासन के मॉडल की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं।
Advertisement
यहां संवाददाता सम्मेलन में आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा, ‘‘सुबह से जिस तरह से अरविंद केजरीवाल को भाजपा के नेता निशाना बना रहे हैं, पार्टी ने देशभर में कहीं न कहीं यह संदेश दिया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव आप बनाम भाजपा होगा।’’
Advertisement
उन्होंने कहा कि सिसोदिया के आवास पर सीबीआई का छापा साबित करता है कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पंजाब में आप की शानदार जीत के बाद देश में केजरीवाल और उनके (दिल्ली के मुख्यमंत्री की)शासन के मॉडल की ‘‘बढ़ती लोकप्रियता’’ से पूरी तरह से घबरा गए हैं।
सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने जब यह खुलासा कर दिया कि प्रधानमंत्री ने केंद्र में अपनी सरकार के जरिए किस तरह से ‘‘अपने दोस्तों को मुफ्त रेवड़ी बांटी’’, मोदी ने आप मंत्रियों के पीछे सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को लगा दिया।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×