टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

AAP का कटाक्ष- ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की बजाय पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकालें

राजस्थान में जारी सियासी संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने देश की मुख्य विपक्षी दल पर तंज कसते हुए कहा कि इसे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की बजाय पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकालनी चाहिए।

08:53 PM Sep 26, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान में जारी सियासी संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने देश की मुख्य विपक्षी दल पर तंज कसते हुए कहा कि इसे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की बजाय पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकालनी चाहिए।

राजस्थान में जारी सियासी संकट को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने देश की  मुख्य विपक्षी दल  पर तंज कसते हुए कहा कि  इसे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की बजाय पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकालनी चाहिए।आप (AAP) ने इस घटनाक्रम को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट की खिल्ली उड़ाई। पार्टी ने कहा,  कांग्रेस के दो नेता सत्ता के संघर्ष में  जनादेश का ‘मजाक’ उड़ा रहे हैं।
Advertisement
देश के लोग कांग्रेस पर हंस रहे
आप के राजस्थान में प्रभारी विनय मिश्रा ने मीडिया से कहा, ‘‘ एक तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा प्रगति पर है, जबकि दूसरी तरफ राजस्थान में पार्टी के विधायक, ‘विधायक तोड़ो’ कार्यक्रम में दौड़ रहे हैं।’’ उन्हें ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की बजाय पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकालनी चाहिए। इस सियासी संकट के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोग उन पर हंस रहे हैं।कांग्रेस को राजस्थान में तब संकट का सामना करना पड़ा जब मुख्यमंत्री गहलोत के समर्थक कई विधायकों ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाये जाने की संभावना को देखते हुए रविवार को इस्तीफा दे दिया। 
Advertisement
Next Article