टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Aashika Bhatia ने रातों-रात किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, एक्ट्रेस का नया लुक कर देगा हैरान

बॉलीवुड जगत हो या फिर रियल लाइफ बॉडी शेमिंग का शिकार हर किसी को होना पड़ता हैं।ऐसी ही एक कलाकार हैं आशिका भाटिया जिन्हें उनके बढ़े हुए वजन के चलते ‘मोटी भैंस’ तक कहा गया। एक्ट्रेस ने बताया कि ये सब कमेंट उन्हें इतना इफेक्ट करते थे कि इससे बचने के लिए उन्होंने एक बड़ा फैसला ले लिया।

10:51 AM Nov 11, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड जगत हो या फिर रियल लाइफ बॉडी शेमिंग का शिकार हर किसी को होना पड़ता हैं।ऐसी ही एक कलाकार हैं आशिका भाटिया जिन्हें उनके बढ़े हुए वजन के चलते ‘मोटी भैंस’ तक कहा गया। एक्ट्रेस ने बताया कि ये सब कमेंट उन्हें इतना इफेक्ट करते थे कि इससे बचने के लिए उन्होंने एक बड़ा फैसला ले लिया।

 बॉलीवुड जगत हो या फिर रियल लाइफ बॉडी शेमिंग का शिकार हर किसी को होना पड़ता हैं। लोगों का एक्ट्रेसेस को सोशल मीडिया पर सरेआम कमेंट कर मोटा कहना कोई नई बात नहीं हैं। वही कुछ लोग इस तरह के ट्रॉल्लिंग से उभर कर बाहर आ जाते हैं। तो वही कुछ लोगों के लाइफ पर इस तरह के कमेंट बुरा असर डालने लगती हैं। ऐसी ही एक कलाकार हैं आशिका भाटिया जिन्हें उनके बढ़े हुए वजन के चलते ‘मोटी भैंस’ तक कहा गया।  एक्ट्रेस ने बताया कि ये सब कमेंट उन्हें इतना इफेक्ट करते थे कि इससे बचने के लिए उन्होंने एक बड़ा फैसला ले लिया।
दरअसल टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक का सफर आशिका भाटिया ने खुद के बदौलत ही तय किया हैं। इसके साथ ही आशिका इंटरनेट सेंसेशन भी हैं जिनके एक रील्स अपलोड करते के साथ ही खूब वायरल हो जाती हैं। हालांकि आशिका के सोशल मीडिया यूजर्स हमेशा से इतने फ्रेंडली नहीं थे। एक दौर था जब उन्हें ‘मोटी, भैंस और फैटसो’ जैसे शब्दों से ट्रोल किया जाता था। पर उन्होंने इससे हार नहीं मानी और खुद में बदलाव लाने के लिए जुट गईं।
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर आशिका ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया है कि, जब वह मोटी थीं, तो उन्हें लोग किस तरह ट्रीट करते थे। एक वीडियो में अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक्स से उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया था। इन्होंने बताया कि कैसे फैट टू फैब वाली जर्नी उन्होंने पार की। वैसे आशिका के इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी लोगों ने उन्हें ताने मारे कि ये सब ऑपरेशन के जरिए किया गया है।
आशिका आज एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं इंस्टाग्राम पर उनके  5.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वही आशिका कही न कही उन सारे लोगों के लिए आज एक इंस्पिरेशन बनकर खड़ी जो बॉडी शेमिंग या लुक्स को लेकर खरी-खोटी सुनते रहते हैं। 
आशिका ने छोटे परदे के कई हिट सीरियल्स में काम किया हैं जिसमे ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘मीरा’, ‘परवरिश.. कुछ खट्टी कुछ मीठी’ जैसे सीरियल्स शामिल हैं। इसके साथ ने आशिका ने सलमान खान और सोनम कपूर जैसे स्टार्स के साथ प्रेम रतन धन पायो में भी स्क्रीन शेयर किया है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article