टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ऐसे लोगों को ही हमेशा परेशान करता है नौकरी जाने का डर, जानें क्या कहता है आपका डर

महात्मा विदुर को धर्मराज का अवतार कहा जाता है। इतना ही नहीं कौरवों की संगति में रहने के बाद भी विदुर हमेशा छल-कपट से दूर रहे हैं।

07:55 AM Dec 02, 2019 IST | Desk Team

महात्मा विदुर को धर्मराज का अवतार कहा जाता है। इतना ही नहीं कौरवों की संगति में रहने के बाद भी विदुर हमेशा छल-कपट से दूर रहे हैं।

महात्मा विदुर को धर्मराज का अवतार कहा जाता है। इतना ही नहीं कौरवों की संगति में रहने के बाद भी विदुर हमेशा छल-कपट से दूर रहे हैं। यदि उनकी बताई गई बातों को अपने जीवन में कर लिया जाए तो आपको कभी भी तरक्की पाने के लिए कोई भी नहीं रोक सकता है। जी हां उन्होंने अपने एक श्लोक में बताया है कि कौन से लोगों को किस चीज का भय रहता है। तो आइए जानते हैं महात्मा विदुर द्घारा की गई वो बातें कौन सी हैं। 
Advertisement
1.ऐसे लोगों को रहता है नौकरी जानें का खतरा
विदुरजी का कहना है कि नौकरी जाने का डर उन्हीं लोगों को रहता है जो काम करने में आलस करते हैं या किसी तरह नौकरी तो हासिल कर लेते हैं लेकिन उनको सही ढंग से काम करना आता नहीं। क्योंकि ज्ञानी व्यक्ति को अपनी नौकरी जाने का डर कभी नहीं होगा क्योंकि वह अपने ज्ञान के जरिए कहीं भी नौकरी पा सकता है। 
2.इसका डर मध्यम वर्ग के लोगों को 

मध्यम वर्ग के लोगों को हमेशा मौत से डर लगता है क्योंकि उसके ऊपर कई सारी जिम्मेदारी होती है। उन सभी को पूरा करने के लिए वह हमेशा मेहनत करना है सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश भी करता है। इस वजह से मध्यम वर्ग के इंसान को हमेशा मौत का खतरा बना रहता है कि उसके बाद उनकी जिम्मेदारी और परिवार की कौन देखरेख करेगा। 
3.ऐसे लोगों को रहता है अपमान का डर
महाभारत का पूरा युद्घ सिर्फ और सिर्फ अपमान की आधारशिला पर खड़ा हुआ था। जिसको भी देखें वही एक-दूसरे का अपमान करने में लगा हुआ था। कौरवों ने पांडवों का और द्रौपदी ने कौरवों का। ठीक ऐसे ही बड़े लोगों को हमेशा अपने अपमान का डर बना रहता है।
 इसलिए वह हमेशा यही सोचते रहते हैं कि जिंदगी में कभी कोई ऐसा काम नहीं करना जिससे कभी अपमान का डर बना हो। 
Advertisement
Next Article