टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दिल्ली बार में बैंक कर्मचारी की हत्या का आरोपी हुआ गिरफ्तार

05:16 PM Mar 29, 2024 IST | Rakesh Kumar

दिल्ली में एक बैंक कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले महीने राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाके में जन्मदिन समारोह के दौरान कुछ गलतफहमी को लेकर यारां दा अड्डा रेस्तरां के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपी की पहचान अमन (27) के रूप में हुई है, जो अपराध के बाद से फरार था। 20-21 फरवरी की दरम्यानी रात इस वारदात को अंंजाम दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, 20-21 फरवरी की दरम्यानी रात को बुद्ध बिहार के रहने वाले 23 वर्षीय जतिन शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके दो दोस्तों को भी गंभीर चोटें आईं थीं।

Advertisement

Highlights 

कहा-सुनी मारपीट में बदल गई

पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने कहा कि भगोड़े अमन के बारे में सूचना है कि वो बुद्ध बिहार स्थित जय माता स्टोर में अपने परिचितोंं से मिलने गया था। डीसीपी ने कहा, अमन को पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछाया गया। पूछताछ में अमन ने खुलासा किया कि 20 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे जतिन शर्मा अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने आया था। डीसीपी ने कहा, “केक काटने के बाद जतिन और एक लड़की (बार का एक कर्मचारी) के बीच बहस छिड़ गई। उनके बीच हुई कहा-सुनी मारपीट में बदल गई।

देशी पिस्तौल से गोली भी चलाई गई

बार मालिक किशोर कुमार, आरोपी अमन ने अभि, दिलीप, विशाल, शोएब, ज्ञान, कैफ और अली (बार के सभी कर्मचारी) के साथ मिलकर जतिन और उसके दोस्तों पर लोहे की छड़ों, लाठियों और चाकू से हमला किया, जो उन्होंने जतिन के पेट में घोंप दिया और देशी पिस्तौल से गोली भी चलाई। इसके बाद जतिन शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। डीसीपी ने कहा, अमन सक्रिय रूप से शामिल था और उसने अपने दोस्तों के साथ जतिन पर लोहे की रॉड से हमला किया और फरार हो गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article