For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Honda का Activa Scooter 2025 लॉन्च, कई स्मार्ट फीचर किए शामिल

तीन वेरिएंट और 6 रंग विकल्पों में उपलब्ध एक्टिवा 2025

06:17 AM Jan 25, 2025 IST | Himanshu Negi

तीन वेरिएंट और 6 रंग विकल्पों में उपलब्ध एक्टिवा 2025

honda का activa scooter 2025 लॉन्च  कई स्मार्ट फीचर किए शामिल

होंडा का भारतीय बाजार मे सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर एक्टिवा को खूब पंसद किया जाता है। यह स्कूटर सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर की सूची में शामिल है। अब होंडा ने एक्टिवा 2025 का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसमें पिछले एक्टिवा स्कूटर के मामले में कई नए फीचर दिए गए है। एक्टिवा 110 स्कूटर को तीन वेरिएंट और 6 कलर विकल्प के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने एक्टिवा स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 80,950 रखी है।

स्कूटर एक्टिवा 2025 में फीचर

एक्टिवा स्कूटर के नए वर्जन में 4.2 इंच की डिजिटल डिस्पले दी गई है और इसमे Bluetooth कनेक्टिविटी भी दी गई है। इस डिजिटल डिस्पले के माध्यम से चालक को नेविगेशन, नोटिफिकेशन और अन्य जानकारी प्राप्त हो सकती है। होंडा कंपनी ने स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए स्कूटर में C TYPE का चार्जिंग पोर्ट भी दिया है।

स्कूटर एक्टिवा 2025 का परफोर्मेंस

एक्टिवा स्कूटर को तीन STD, DLX और H-SMART वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। DLX वेरिएंट में Alloy Wheel का विकल्प मिलता है और H-SMART वेरिएंट में कई स्मार्ट फीचर मिलते है। एक्टिवा 2025 स्कूटर में 109cc का इंजन दिया गया है जो 7.8bhp की पावर और 9.05NM का टॉर्क जनरेट करता है। एक्टिवा स्कूटर 6 आकर्षक कलर विकल्प और 80,950 रूपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×