टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अधीर रंजन चौधरी को मिली पश्चिम बंगाल कांग्रेस की कमान, 2021 चुनावों की तैयारी में पार्टी

कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल कांग्रेस में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अधीर रंजन चौधरी कि नियुक्ति पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।

11:45 PM Sep 09, 2020 IST | Shera Rajput

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चौधरी को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया। 
हाल ही में पश्चिम बंगाल पीसीसी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन के कारण यह पद खाली हो गया था। 
लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी इससे पहले भी फरवरी, 2014 से सितंबर, 2018 तक पश्चिम बंगाल पीसीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। 
बहरामपुर से लोकसभा सदस्य चौधरी के लिए नयी जिम्मेदारी इस मायने में महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण भी है कि पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article