For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Afghanistan News: अफगानिस्तान में गोलीबारी में 3 विदेशी पर्यटकों की मौत, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

02:47 AM May 18, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
afghanistan news  अफगानिस्तान में गोलीबारी में 3 विदेशी पर्यटकों की मौत  7 लोग गंभीर रूप से घायल
Afghanistan News: अफगानिस्तान के बामियान प्रांत में बीती रात आधुनिक हथियारों से लेस शूटर्स ने गोली मारकर 3 विदेशी सहित चार लोगों की हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। तालिबान मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने एएफपी को बताया कि, बामियान शहर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में एक अफगान और तीन विदेशी नागरिक मारे गए है। घायलों में भी चार विदेशी और तीन अफगान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

IS आतंकियों पर हमला करने का शक

इस हमले का दोष अफगानिस्तान में तालिबान के प्रमुख विरोधी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के सहयोगी पर पड़ने की संभावना है। आईएस आतंकियों ने देशभर में स्कूलों, अस्पतालों, मस्जिदों और अल्पसंख्यक शिया इलाकों पर कई बार हमले किए हैं।

2021 में तालिबान ने अफगानिस्तान पर किया था कब्जा

आपको बता दें, तालिबान ने 15 अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता पर कब्जा कर लिया था। 2021 में अफगानिस्तान की धरती से अमेरिकी सेनाओं की रवानगी हो गई थी। अमेरिकी फौजों ने लगभग 20 सालो तक अफगानिस्तान में मोर्चा संभाला हुआ था। लेकिन अमेरिकी फौजों के लौटते ही तालिबान ने एक बार फिर देश पर कब्जा कर लिया। हालांकि, तालिबान ने महिलाओं के हक की बातें करती हुए सत्ता संभाली थी। लेकिन सत्ता में वापसी करते ही वह पलट गया।

महिलाओं पर लगे कड़े प्रतिबंध

सत्ता में आते ही तालिबान ने महिलाओं पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए। महिलाओं के पहनावे पर सेंसरशिप से लेकर होटलों, रेस्तरां सहित सार्वजनिक स्थानों पर खाना खाने, स्कूलों में शिक्षा हासिल करने तक पर कई प्रतिबंध लगाए गए। तालिबान से सभी टीवी चैनलों में काम करने वाली सभी महिला एंकर्स को शो करते समय अपने चेहरे ढकने का आदेश दे दिया था। महिलाओं को लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए पुरुष रिश्तेदार के साथ ही जा सकती है। इसके अलावा बिना हिजाब पहनी महिलाओं को ही गाड़ी में बैठाने के दिशानिर्देश दिए गए थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×