W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

30 वर्ष बाद भारत के PM मोदी का Ghana देश का दौरा, व्यापार समझौते पर होगी चर्चा

07:54 PM Jun 30, 2025 IST | Himanshu Negi
30 वर्ष बाद भारत के pm मोदी का ghana देश का दौरा  व्यापार समझौते पर होगी चर्चा
PM मोदी का विदेश दौरा

पश्चिम अफ्रीका में स्थित Ghana देश में जॉन ड्रामानी महामा ने चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रपति का पदभार संभाला है। अब भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई को घाना की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार पर चर्चा संभव है। बता दें कि घाना की यात्रा के बाद PM मोदी Trinidad, Tobago, Argentina, Brazil और Namibia की यात्रा पर जाएंगे। PM मोदी की घाना यात्रा भारतीय इतिहास में सबसे खास यात्रा होगी क्योंकि लगभग 30 वर्ष बाद भारतीय PM घाना का दौरा करेंगे।

Advertisement

कई समझौते पर होगी चर्चा

PM मोदी का Ghana देश का दौरा व्यापार और सहयोग बढ़ाने के लिए खास होगा। माना जा रहा है कि PM मोदी घाना के PM के साथ व्यापार समझौते पर चर्चा करेंगे और कई क्षेत्रों में अहम समझौता करके भारत आएंगे जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ेगा और व्यापार में मजबूती मिलेगी।

Advertisement

कई देशों की यात्रा पर PM मोदी

Ghana दौरे के बाद PM मोदी Trinidad, Tobago, Argentina, Brazil और Namibia की यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान इन सभी देशों के आर्थिक संबंध को मजबूत करने में मदद मिलेगी। बता दें कि 9 जुलाई को PM मोदी Namibia का दौरा करेंगे और वहां संसद को संबोधित करेंगे साथ ही डिफेंस, खनिज क्षेत्रों पर भी चर्चा होगी।

Advertisement

BRICS की अध्यक्षता करेगा भारत

भारत के विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत अगले वर्ष 2026 में BRICS की अध्यक्षता करेगा। इस अध्यक्षता से पहले PM मोदी की कई देशों की यात्रा से आर्थिक मजबूती मिलेगी और द्व‍िपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

Also Read: Telangana: BJP नेता टी राजा सिंह ने दिया इस्तीफा, बताया पार्टी छोड़ने का कारण

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×