टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बने करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु, कपल के आंगन में गूंजी किलकारी

खबर आई है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी पैरेंट्स बन गए हैं। आपको बता दे, एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। हालांकि करण और बिपाशा ने अभी तक सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर नहीं की, लेकिन इनकी टीम इस खबर को कंफर्म कर चुकी है।

03:49 PM Nov 12, 2022 IST | Desk Team

खबर आई है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी पैरेंट्स बन गए हैं। आपको बता दे, एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। हालांकि करण और बिपाशा ने अभी तक सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर नहीं की, लेकिन इनकी टीम इस खबर को कंफर्म कर चुकी है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से इन दिनों एक के बाद एक गुड न्यूज़ सामने आ रही है। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बेटी हुई थी। जिसके बाद टीवी के पॉपुलर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने गुड न्यूज़ दी कि वो नन्ही शहज़ादी के पेरेंट्स बन गए है। वही अब एक और कपल अपने बेबी का इस दुनिया में स्वागत कर चुके है। 
अब खबर आई है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी पैरेंट्स बन गए हैं। आपको बता दे, एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। हालांकि करण और बिपाशा ने अभी तक सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर नहीं की, लेकिन इनकी टीम इस खबर को कंफर्म कर चुकी है। इस वक़्त करण और बिपाशा बहुत ही खुश हैं क्योंकि उन्होंने पहले ही खुलासा किया था कि वे एक बेटी चाहते है। ऐसे में ऊपर वाले ने उनकी प्रार्थना सुन ली और उन्हें बेटी हो गई। 
आपको बता दे, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने इस साल अगस्त में फैंस क साथ ये न्यूज़ शेयर की थी कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इंस्टाग्राम पर अचानक बिपाशा ने अपने बेबी बंप की फोटो शेयर कर फैंस को चौंका दिया था। वही इसके बाद एक्ट्रेस की बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर ढेरो तस्वीरें और वीडियो देखने को मिले। 
बिपाशा बसु के बेबी शावर की तस्वीरो ने भी इंटरनेट पर खूब तहलका मचाया था। जिसे देखने के बाद कपल और उनके फैंस बेबी के आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। तो अब फाइनली वो इंतज़ार खत्म हो गया है। शादी के 6 साल बाद ये दोनों अब पेरेंट्स बन चुके है। 

Advertisement

अब तो बस फैंस को करण और बिपाशा की बेटी का चेहरा देखना का ही इंतज़ार है। सब उसी घडी की राह ताक रहे है जब उन्हें करण और बिपाशा की बेटी का चेहरा देखने को मिलेगा। 

Advertisement
Next Article