For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

करण जौहर ने अनन्या पांडे के बाद कृति सेनन को लेकर किया बड़ा खुलासा,कौन है आदित्य रॉय कपूर की लेडी लव?

इन दिनों एक नाम कॉफी विद करण सीजन 7 में बार-बार सुनाई दे रहा है. वो नाम है आदित्य रॉय कपूर. अनन्या पांडे जब शो में विजय देवराकोंडा के साथ पहुंचीं तब भी आदित्य का नाम चर्चा में आ गया था और अब एक बार फिर इसी नाम के चर्चे हर किसी की जुबां पर है.

04:26 PM Aug 31, 2022 IST | Desk Team

इन दिनों एक नाम कॉफी विद करण सीजन 7 में बार-बार सुनाई दे रहा है. वो नाम है आदित्य रॉय कपूर. अनन्या पांडे जब शो में विजय देवराकोंडा के साथ पहुंचीं तब भी आदित्य का नाम चर्चा में आ गया था और अब एक बार फिर इसी नाम के चर्चे हर किसी की जुबां पर है.

करण जौहर ने अनन्या पांडे के बाद कृति सेनन को लेकर किया बड़ा खुलासा कौन है आदित्य रॉय कपूर की लेडी लव

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती
हैं। कृति ने बहुत ही कम वक्त में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस फिल्म फेयर अवॉर्ड भी
अपने नाम कर लिया है। फिल्म मिमी में कृति की एक्टिंग को दर्शकों से लेकर सेलेब्स
तक खूब सराहा था। बीते काफी वक्त से कृति का नाम उनके शहजादा को-स्टार कार्तिक
आर्यन के साथ जोड़ा जा रहा है, मगर अब खुलासा हुआ है कि कृति कार्तिक नहीं बल्कि
आशिकी 2 फेम एक्टर को डेट कर रही हैं।

Kriti Sanon - IMDb

इस हफ्ते फिल्म मेकर करण जौहर के फेमस चैट शो कॉफी विद करण में बतौर गेस्ट आने
वाली हैं।  कृति अपने को-एक्टर टाइगर श्रॉफ
के साथ शो में आने वाली हैं। टाइगर और कृति दोनों ही एक साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया
था। इस खास एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें करण जौहर कृति सेनन को
लेकर एक बड़ा खुलासा करते नजर आ रहे है।

Karan Johar on actors who are yet to 'prove themselves' demanding ₹30-35  crore: 'They are beyond deluded' | Bollywood - Hindustan Times

दरअसल, करण जौहर ने बताया कि उन्होंने कृति और आदित्य
रॉय कपूर को एक पार्टी में कोने में कोजी होते हुए देखा था तो क्या उनके बीच कुछ
चल रहा है। बस इसी प्रोमो के रिलीज होते ही अब ये खबर चारों ओर फैल गई है। वहीं इस
सवाल का जो जवाब कृति ने दिया उसके बाद से काफी हद तक अंदाजा लगाया जा रहा है कि
शायद दोनों एक रिश्ते में हैं। कृति ने कहा कि आदित्य काफी अच्छे इंसान हैं और वो
दोनों साथ में अच्छे लगेंगे।

Aditya Roy Kapoor - IMDb

सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि कुछ हफ्ते पहले ही करण जौहर ने अपने ही शो
में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशन को लेकर खुलासा किया था। तब करन ने
बताया था कि उनकी बर्थडे पार्टी में उन्होंने दोनों का साथ देखा जिससे लग रहा था
कि इनके बीच कुछ तो है। जिसके बाद से ही दोनों के इश्क के चर्चे जोरों पर थे।

Ananya Panday - IMDb

वहीं अब कृति और आदित्य का नाम लेकर करण जौहर ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है।
अब हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर आदित्य रॉय कपूर को आखिर कौन डेट कर रहा है
अनन्या पांडे या कृति सेनन। वैसे कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि कृति सेनन और आदित्य
रॉय कपूर फिल्म मेकर संजय लीला भंलाली की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म में साथ नजर
आएंगे। मगर अबतक इसका कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×