Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्रिकेट के बाद अब फिल्म इंटस्ट्री में दिखाई देंगें धोनी, प्रोड्यूसर बन करेंगें इस एक्ट्रेस संग काम

धोनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का एक जाना माना चेहरा हैं। और अब खबर आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने वाले है। धोनी ने अपनी पहली फिल्म के लिए इस एक्ट्रेस से हाथ भी मिला लिया है।

05:00 PM May 12, 2022 IST | Desk Team

धोनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का एक जाना माना चेहरा हैं। और अब खबर आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने वाले है। धोनी ने अपनी पहली फिल्म के लिए इस एक्ट्रेस से हाथ भी मिला लिया है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की नॉर्थ ही नहीं बल्कि साउथ में भी काफी बढ़िया फैन फॉलोइंग है। भारत के साथ-साथ उन्हें बाहर देशों के लोग भी काफी पसंद करते हैं। पूरे देश और दुनिया में क्रिकेट को पसंद करने वाले धोनी के कईं दिवाने हैं। तो साथ ही तमिलनाडु में भी धोनी के कईं फैंस हैं जो उन्हें पसंद करते हैं। साउथ के फैंस धोनी को थाला कहकर भी बुलाते हैं। धोनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का एक जाना माना चेहरा हैं। और अब इसी बीच खबर आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने वाले है।
Advertisement
आपने बिलकुल सही सुना कि पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री में नज़र आएंगें। जानकारी के अनुसार बताया गया कि धोनी ने अपनी पहली फिल्म के लिए एक्ट्रेस नयनतारा से हाथ मिलाया है। बता दें कि नयनतारा फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। और धोनी तमिल फिल्मों को प्रोड्यूस करेंगे। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि इसमें उनका साथ संजय भी देंगे। संजय को रजनीकांत का करीबी बताया जाता है। कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट आईपीएल 2022 के बाद की जाएगी। इसके बाद जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू की जाएगी।
आपको बता दें कि धोनी बतौर प्रोड्यूसर कॉलिवुड में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। जाहिर है कि क्रिकेट के बाद अब एमएस धोनी अपनी फिल्मों से तमिल फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाएंगें। साथ ही ये भी बता दें, कि धोनी से पहले क्रिकेटर हरभजन सिंह तमिल फिल्मों में एंट्री ले चुके हैं। हरभजन फिल्म ‘डिक्कीलूना’ में कैमियो और ‘फ्रेंडशिप’ में लीड रोल निभा चुके हैं।
वहीं, बॉलीवुड में धोनी की बायोपिक फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ भी बन चुकी है। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का रोल प्ले किया था। और साथ ही धोनी अपनी बायोपिक फिल्म के दौरान प्रमोशन का हिस्सा भी रहे थे।
Advertisement
Next Article