Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

तलाक के बाद Dalljiet Kaur ही नहीं इन हसीनाओं का भी उठा प्यार से विश्वास, बिता रही हैं सिंगल लाइफ

10:28 AM Dec 10, 2024 IST | Priya Mishra

Advertisement

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी दूसरी शादी टूटने की वजह से चर्चा में हैं। जो अब अपनी जिंदगी में किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं पड़ना चाहती हैं।

लेकिन दलजीत की तरह बी-टाउन में भी कई हसीनाएं हैं। जिन्होंने तलाक के बाद प्यार पर से भरोसा खो दिया और आज वो सिंगल लाइफ जी रही हैं।

करिश्मा कपूर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम 90 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का है। जिन्होंने अपने करियर के पीक पर दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। जो टिक नहीं पाई।

करिश्मा अपने पति की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थीं। इसलिए उन्होंने अपनी 13 साल पुरानी शादी तोड़ दी। आज एक्ट्रेस अपने दो बच्चों के साथ सिंगल लाइफ जी रही हैं। उन्होंने दोबारा शादी नहीं की।

कोंकणा सेन शर्मा

एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने एक्टर रणवीर शौरी से शादी की। दोनों एक बेटे के माता-पिता भी बने। लेकिन फिर ये रिश्ता टूट गया।

कोंकणा सेन शर्मा ने शादी के 10 साल बाद रणवीर शौरी से तलाक ले लिया। आज एक्ट्रेस सिंगल हैं। आपको बता दें कि रणवीर शौरी हाल ही में बिग बॉस के ओटीटी सीजन में नजर आए थे।

सामंथा रुथ प्रभु

साउथ की एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु भी इस लिस्ट में हैं। उन्होंने साउथ के एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी। लेकिन शादी के कुछ सालों में ही दोनों के बीच दरार आ गई।

जिसके बाद सामंथा और नागा चैतन्य तलाक लेकर अलग हो गए। जहां सामंथा तलाक के बाद भी सिंगल हैं। वहीं नागा चैतन्य जल्द ही एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी करने वाले हैं।

पूजा भट्ट

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और आलिया भट्ट की बड़ी बहन पूजा भट्ट भी इस लिस्ट में हैं। जिन्होंने वीडियो जॉकी मनीष मखीजा से शादी की।

लेकिन पूजा भट्ट और मनीष का रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला। दोनों ने शादी के 13 साल बाद एक दूसरे से तलाक ले लिया। आज एक्ट्रेस सिंगल हैं।

Advertisement
Next Article