सास-दामाद के बाद समधी-समधन फरार, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
समधी-समधन के फरार होने पर गांव में हड़कंप
उत्तर प्रदेश के बदायूं से समधी-समधन की लव स्टोरी ने सबको चौंका दिया है। 4 बच्चों की मां ममता अपने बेटी के ससुर शैलेंद्र के साथ भाग गई है। ममता गहने और पैसे लेकर फरार हो गई है और उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। चौंकाने वाली बात तब निकल कर आई जब बेटे ने अपनी मां को बहन के ससुर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसका विरोध करने पर घर में महाभारत शुरू हो गया और मां घर छोड़ कर भाग गई।
उत्तर प्रदेश के सास-दामाद की स्टोरी के बाद बदायूं से समधी-समधन की लव स्टोरी चर्चा में आई है। बीते दिनों सास-दामाद के भागने की खबर से लोग दंग रह गए थे, इसके बाद 4 बच्चों की मां बेटी के ससुर के साथ फरार की जानकारी से लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। खबर है कि 4 बच्चों की मां ममता का दिल अपने बेटी की ससुर शैलेंद्र पर ऐसा आया कि वह रातोंरात उसके साथ भाग गई। ममता भी अपने साथ गहने और पैसे लेकर रफूचक्कर हो गई है। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दातागंज थाना की घटना
बता दें कि यह पूरा मामला दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। समधन ममता के पति ने इस मामले में पुलिस कम्प्लेन की है। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी और समधी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। अब इस मामले में पुलिस अधिकारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मामला के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया है। ममता और समधी की खोजबीन शुरू है। उनकी लोकेशन को लगातार ट्र्रेस किया जा रहा है। जल्द हनी दोनों को पकड़ कर सबके सामने लाया जाएगा।
समधन-समधी के अवैध संबंध
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में पीड़िता के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ममता के उसकी बेटी के ससुर शैलेंद्र उर्फ विल्लू से अवैध संबंध हो गए थे। शैलेंद्र रोडवेज ड्राइवर है और अक्सर घर आता-जाता रहता था। रिश्तेदार होने के कारण पड़ोसी भी उसकी मौजूदगी पर सवाल नहीं उठाते थे। घर में आने-जाने के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए।
पहले भी भागने की कोशिश की
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता पहले भी समधी के साथ भागने की कई बार कोशिश कर चुकी है। लेकिन वह हर बार भागने में असफल होती रही। इस बार दोनों समधी-समधन 11 अप्रैल को घर से कीमती जेवर और कैश पैसे लेकर भाग निकले। चौंकाने वाली बात तब निकल कर आई जब बेटे ने अपनी मां को बहन के ससुर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसका विरोध करने पर घर में महाभारत शुरू हो गया और मां घर छोड़ कर भाग गई।
Kota : शादी के कार्ड में अब दूल्हा-दुल्हन की उम्र लिखना जरूरी, नहीं तो होगी कार्रवाई