टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

क्रिकेट में मिसाल कायम करने के बाद अब फ़िल्मी जगत में धुंआ उड़ाएंगे MS DHONI,इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

जब भी कभी क्रिकेट का जिक्र हो और एमएस धोनी का नाम नहीं आए ऐसा हो ही नहीं सकता। लेकिन अब क्रिकेट के पिच के बाद धोनी एक और जगह धुंआ उड़ाने को पूरी तरह से तैयार हैं। जिसको लेकर धोनी ने अपनी तैयारी भी पूरी कर ली हैं।

01:12 PM Nov 11, 2022 IST | Desk Team

जब भी कभी क्रिकेट का जिक्र हो और एमएस धोनी का नाम नहीं आए ऐसा हो ही नहीं सकता। लेकिन अब क्रिकेट के पिच के बाद धोनी एक और जगह धुंआ उड़ाने को पूरी तरह से तैयार हैं। जिसको लेकर धोनी ने अपनी तैयारी भी पूरी कर ली हैं।

जब भी कभी क्रिकेट का जिक्र हो और एमएस धोनी का नाम नहीं आए ऐसा हो ही नहीं सकता। मैच चाहे कोई भी हो धोनी का नाम आना तो कम्पलसरी हैं। भले ही धोनी अब क्रिकेट से ससंयास ले चुके हैं। लेकिन अभी भी धोनी का नाम हर क्रिकेट के पिच बार गूंजती हुई सुनाई देती हैं। लेकिन अब क्रिकेट के पिच के बाद धोनी एक और जगह  धुंआ उड़ाने को पूरी तरह से तैयार हैं। जिसको लेकर धोनी ने अपनी तैयारी भी पूरी कर ली हैं। 
दरअसल धोनी ने ये तैयारी किसी और चीज के लिए नहीं बल्कि टॉलीवूड में अपनी धुआंधार एंट्री के लिए कर ली हैं। दरअसल उड़ती-उड़ती खबरे ऐसी सामने आ रही हैं की धोनी ने एक बड़े फिल्ममेकर संग हाथ मिलाया है और वो जल्द टॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। खबरों की माने तो महेंद्र सिंह धोनी तमिल सिनेमा में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले साउथ की फिल्मों का निर्माण होगा। 
इसी के साथ खबर है कि, महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही हिटमेकर लोकेश कनगराज की आने वाली फिल्म में नजर आएंगे और इस फिल्म में वो अहम रोल करते हुए दिखाई देंगे। इस खबर के बाद फैंस धोनी को पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। लोकेश कनगराज अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक में एमएस धोनी को लांच करने जा रहे हैं। जिससे धोनी के पहले ही रोल से वो दर्शको के दिलों पर छा जाए। 
इसी के साथ ये भी खबर है कि, एमएस धोनी तमिल फिल्म में एक सपोर्टिंग रोल में नजर आ सकते हैं जिसमें लीड रोल में थलपति विजय होंगे। हालांकि अभी इस खबर को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के नाम का भी ऐलान नहीं हुआ है।वही अब धोनी पर परदे पर एंट्री की खबर सुनते ही उनके फैंस ख़ुशी से पागल हो उठे हैं। 
और धोनी के एक्टिंग को देखने को लिए अभी से बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वही धोनी की फैन फोल्लोविंग कितनी हैं इस बात से तो सभी वाकिफ हैं। लेकिन वो सारे फैंस धोनी के गेम के फैन हैं। ऐसे में अब धोनी अपने एक्टिंग से कितने फैंस बनाते हैं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं। 
Advertisement
Advertisement
Next Article