Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शिवांगी जोशी के बाद अब 'बबीता जी' ने ठुकराया Bigg Boss 16, मुनमुन दत्ता ने फिर फेरा शो से मुंह

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ के लिए बीते कई दिनों से मुनमुन दत्ता का नाम सामने आ रहा था। लेकिन ‘बिग बॉस 16’ के फैनपेज के मुताबिक, एक्ट्रेस ने शो को करने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने अपने शो का हवाला देते हुए इसे ठुकराया है।

04:54 PM Aug 03, 2022 IST | Desk Team

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ के लिए बीते कई दिनों से मुनमुन दत्ता का नाम सामने आ रहा था। लेकिन ‘बिग बॉस 16’ के फैनपेज के मुताबिक, एक्ट्रेस ने शो को करने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने अपने शो का हवाला देते हुए इसे ठुकराया है।

टेलीविजन का फेमस शो
बिग बॉस 16 एक बार फिर छोटे पर्दे पर धूम मचाने को तैयार हैं। सुपरस्टार सलमान खान
के शो का सेट तैयार किया जा रहा है। तो वहीं
दूसरी ओर इसके लिए कंटेस्टेंट की तलाश शुरू हो चुकी है। कई
सेलेब्स शो के लिए अप्रोच भी किया जा चुका है जिसमें कावेरी प्रियम, मुनव्वर
फारूकी शिवांगी जोशी
, अर्जुन बिजलानी, और सृति झा जैसे कई
सितारों के नाम शामिल हैं।

Advertisement

 वहीं खबरे है कि शो के मेकर्स ने हाल ही में तारक मेहता
फेम मुनमुन दत्ता को भी शो के लिए अप्रोच किया था लेकिन अब खबर है कि मुनमुन ने
सलमान खान के शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। शो का हिस्सा ना बनने के पीछे मुनमुन दत्ता ने खास वजह बताई है। भारती सिंह के शो खतरा-खतरा में 
मुनमुन, प्रतीक सहजपाल, उमर रियाज के साथ नजर आई थीं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 16 के मेकर्स ने मुनमुन दत्ता को इस सीजन
के लिए अप्रोच किया था। मगर एक्ट्रेस ने मेकर्स को शो का हिस्सा बनने से साफ मना
कर दिया है। उन्होंने शो ठुकराते हुए कहा, “अभी मेरा शो चल रहा है और अभी कोई
भी प्वॉइंट नहीं है
बिग बॉस 16में आने का।” मुनमुन को इससे पहले भी कई
बार बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है लेकिन हर बार वह शो में आने
से मना कर देती हैं।

बता दें कि मुनमुन दत्ता से पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी,  अभिनेता अर्जुन बिजलानी, और कुमकुम भाग्य फेम सृति झा ने भी बिग बॉस 16को रिजेक्ट कर दिया था। अर्जुन बिजलानी ने जहां सलमान खान के शो को मैरिज
ब्यूरो बताया था तो वहीं शिवांगी जोशी का कहना था कि वह ऐसी उठा-पटक वाली चीजों से
दूर रहना पसंद करती हैं।

गौरतलब है कि छोटे पर्दे का सुपरहिट कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा
चश्मा
 पिछले कई सालों
से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो में मुनमुन दत्ता बबीता जी के किरदार
में नजर आती हैं इतना ही नहीं घर-घर में मुनमुन को बबीता जी के नाम से ही जाना
जाता है। वहीं
, दूसरी ओर एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के साथ
जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें
और वीडियोज शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी खींच लेती हैं।

 

Advertisement
Next Article