Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

डेविड धवन की सेहत में सुधार के बाद डायरेक्टर को मिला हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, अब घर पर करेंगे आराम

हाल ही में खबर आई थी कि वरुण धवन के पिता डेविड धवन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन अब एक अच्छी खबर सामने आई है। अब डेविड धवन की सेहत में सुधार है और उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

03:50 PM Jun 18, 2022 IST | Desk Team

हाल ही में खबर आई थी कि वरुण धवन के पिता डेविड धवन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन अब एक अच्छी खबर सामने आई है। अब डेविड धवन की सेहत में सुधार है और उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।

हाल ही में खबर आई थी कि वरुण धवन के पिता डेविड धवन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। ये खबर सुन वरुण तो परेशान थे ही साथ ही बाकी लोग भी टेंशन में आ गए थे। वरुण धवन को जब उन्हें अपने पिता डेविड धवन से जुडी खबर मिली तो वो अपना जुग जुग जियो का प्रमोशन बीच में छोड़कर भाग गए। 
Advertisement
हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिली थी कि उन्हें क्या हुआ है जिसकी वजह से उन्हें एडमिट करवाना पड़ा। लेकिन अब एक अच्छी खबर सामने आई है। अब डेविड धवन की सेहत में सुधार है और उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। डायरेक्टर डेविड धवन को एडवांस स्टेज डायबिटीज है और इसी के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उनकी हेल्थ भी तेजी से बेहतर हो रही है।
बता दे, वरुण धवन की अपने पिता के साथ बहुत कमाल की ट्यूनिंग है और दोनों कई बार साथ में मौज-मस्ती करते हुए नजर आ जाते हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बनी कई फिल्मों में वरुण धवन बतौर लीड एक्टर भी नजर आ चुके हैं।
पिता डेविड धवन की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही वरुण धवन शूटिंग छोड़ उनसे मिलने निकले थे। वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जियो 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वरुण धवन इन दिनों अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हालांकि पिता की सेहत में सुधार होने और उनके वापस घर लौटने की खबर मिलने के बाद वरुण वापस काम पर लौट गए हैं।
डेविड धवन ने अपनी सेहत के बारे में मीडिया को बताया, ‘अब मैं बेहतर हूं।’ खबरे है कि डेविड धवन की सेहत में सुधार है और वह घर पर आराम कर रहे हैं। मालूम हो कि डेविड धवन बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशकों में गिने जाते हैं। उन्होंने कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में बनाई हैं और लंबे वक्त तक गोविंदा के साथ काम किया है।
Advertisement
Next Article