टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शादी के बाद सामने आया नई नवेली दुल्हन का बड़ा कारनामा, ससुराल वाले रह गए हैरान, थाने पहुंचा पति

शादी को लेकर हर किसी के कई सपने होते है, जिसे वो पूरा करना चाहते है। लेकिन कभी- कभी ये ख्वाब उनके लिए बुरे सपने जैसा बन जाता है।

03:45 PM Oct 01, 2022 IST | Desk Team

शादी को लेकर हर किसी के कई सपने होते है, जिसे वो पूरा करना चाहते है। लेकिन कभी- कभी ये ख्वाब उनके लिए बुरे सपने जैसा बन जाता है।

शादी को लेकर हर किसी के कई सपने होते है, जिसे वो पूरा करना चाहते है। लेकिन कभी- कभी ये ख्वाब उनके लिए बुरे सपने जैसा बन जाता है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जालोर जिले से  सामने आया है, जहां लुटेरी दुल्हन ने शादी के चार दिन बाद ही ससुरालवालों को धोखा दे दिया। 
Advertisement
10 तोला सोने के गहने और 30 तोला चांदी लेकर दुल्हन फरार 
इसी के साथ दुल्हन घर से 7 लाख रुपये नगद, 10 तोला सोने के गहने और 30 तोला चांदी के बने हुए गहने लेकर फरार हो गई है, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार ने बताया कि कुछ महीने पहले वो लड़की के पिता से मिले थे। उन्होंने ही शादी पक्की की थी। दोनों की सगाई भी हुई  थी, तब कुछ पता नहीं चल पाया था। लड़की काफी सीधी साधी लग रही थी। 
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार 
वही, लड़के वालों ने बताया कि उन्होंने लड़की को काफी गहने दिए थे, जबकि परिवार को सात लाख नकद रूपये दिए थे। इसके बाद शादी हो गई और दुल्हन घर आ गई, लेकिन शादी के चार दिन बाद ही वो सब कुछ लेकर रात अंधेरे
 में फरार हो गई। पुलिस ने परिवार के जानकारी के आधार पर आरोपी लुटेरी दुल्हन और उसके झूठे परिवार को गिरफ्तार कर लिया है। 
बता दें, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें उन्होंने बताया कि वो अब तक कई परिवार को लूट चुके है। वो शादी कराने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलते थे। वो उन लड़कों को निशाना बनाते थे, जिनकी शादियां नहीं हो रही होतो थी या फिर वो जल्दी शादी करना चाहते थे। पुलिस पूछताछ के आधार पर और भी अन्य साथियों को ढूंढ रही है। 
Advertisement
Next Article