टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

युवक की हत्या के बाद शव को जलाया

NULL

01:11 PM Mar 05, 2018 IST | Desk Team

NULL

करनाल : जीटी रोड़ स्थित एक ढ़ाबे के निकट अज्ञात लोगों ने एक युवक की हत्या कर उसे आग के हवाले किया गया। रविवार की दोपहर वन विभाग के कर्मचारी जब पेड़ काट रहे थे तो उन्होंने जले हुए शव को झाडिय़ों में पड़े हुए देखा। कर्मचारीयों ने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी राजीव कुमार, थाना सदर की टीम मौके पर पहुँच गई। बाद में एफ एस एल की टीम को भी को मौके पर बुलाया गया। मृतक युवक की पहचान संजय गुप्ता निवासी कपूरथला पंजाब के रूप में हुई हैं। पुलिस के मुताबिक उसकी जेब से दिल्ली से अम्बाला तक का टिकट भी मिला है। मृतक की जेब में मोबाइल था।

Advertisement

उसके मोबाइल से जब परिजनों से बातचीत की गई तो पता चला कि वह पिछले तीन दिनो से लापता था। फिलहाल परिजन पहुंच रहे हैं तभी शव की सही रूप से शिनाखत हो पाएगी। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या भी मान रही हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनो पहलुओं पर जांच करने में जुटी है। शव के निकट एक बैग भी पुलिस को बरामद हुआ है इसके अलावा खाली बोतलें भी मिली हैं। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखा गया है। जीटी रोड़ पर शव मिलने से करनाल में सनसनी फैली है। माना जा रहा है कि शव की पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई।

इस घटना का पता तब चला जब वन विभाग के कर्मचारी पेड़ काट रहे थे। पेड़ काटते हुए जब कर्मचारी बलढ़ी बाईपास के आगे जीटी रोड़ स्थित झाडिय़ों के आगे पहुँचे तो वहाँ झाडिय़ो में जली हुई लाश देखकर डर गए। डर के मारे उन्होंने शोर मचा दिया एक कर्मचारी ने फिर फोन पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की घटना स्थल पर पहुँच गई। हालाकिं शव पुरी तरह से जल नहीं पाया था। इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि युवक की पहले हत्या की गई और फिर शव को खुर्द बुर्द करने के इरादे से फैक दिया गया हैं। पुलिस जांच के बाद ही सही खुलासा हो पाएगा।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

– हरीश चावला

Advertisement
Next Article