Delhi Weather : दिल्ली में बारिश के बाद पारा आया नीचे , गर्मी से मिली थोड़ी राहत
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए मध्यम वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने के अलावा तेज हवाएं चलने की संभावना जतायी है।
10:40 PM Jun 16, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
रातभर बारिश के बाद दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के चलते राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, शहर में मानसून से पहले की कोई प्रमुख गतिविधि दर्ज नहीं की गई।
Advertisement
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए मध्यम वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने के अलावा तेज हवाएं चलने की संभावना जतायी है।
Advertisement
शहर के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि बुधवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
Advertisement
दिल्ली के अधिकता मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
आईएमडी ने शनिवार से चार दिनों के लिए गरज के साथ छीटें पड़ने या हल्की बारिश की चेतावनी के साथ ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। रविवार तक पारे के 36 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है।
विभाग के मुताबिक, 22 जून के बाद मौसम साफ हो जाएगा और शुष्क पछुआ हवाएं चलेंगी हालांकि, तापमान तेजी से बढ़ने का पूर्वानुमान नहीं है। मानसून दिल्ली में सामान्य तिथि 27 जून या इससे एक या दो दिन पहले पहुंचने की उम्मीद है।
इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गयी और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 130 रहा।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Join Channel