रोजाना Ajwain Khane Ke Fayde, एक चुटकी से मिटेंगी ये परेशानियां
Ajwain Khane Ke Fayde: अगर आपको कब्ज, गैस, नींद की कमी या वजन बढ़ने जैसी समस्याएं परेशान कर रही हैं, तो अब दवाओं की जगह एक घरेलू उपाय अपना सकते हैं. ये उपाय है अजवाइन का सेवन करना। रोजाना रात को सोने से पहले थोड़ी-सी अजवाइन का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये कैसे काम करता है।
जानें Ajwain Khane Ke Fayde
1. कब्ज से राहत
कब्ज एक आम लेकिन काफी परेशान करने वाली समस्या है। अगर पेट साफ नहीं होता तो दिन भर सुस्ती और चिड़चिड़ापन बना रहता है। Ajwain में पाचन को सुधारने वाले तत्व और फाइबर पाए जाते हैं, जो आंतों को सक्रिय करते हैं और मल साफ करने में मदद करते हैं।
इस तरह करें उपयोग
रोज रात को सोने से पहले आधा चम्मच Ajwain गुनगुने पानी के साथ लें। अगर कब्ज ज्यादा पुरानी है तो उसमें थोड़ा सेंधा नमक मिला लें।
2. गैस और एसिडिटी से राहत
भोजन के बाद पेट भारी लगना, डकारें आना या जलन महसूस होना गैस और एसिडिटी के लक्षण हो सकते हैं। Ajwain में मौजूद थाइमोल नामक तत्व गैस और एसिड को नियंत्रित करने में सहायक होता है।
इस तरह करें उपयोग
रात के खाने के 30 मिनट बाद एक चुटकी अजवाइन चबाकर खाएं और ऊपर से गर्म पानी पी लें।
3. वजन कम करने में सहायक
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो Ajwain आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर आपकी मदद कर सकती है। यह शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालती है और फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज करती है।
इस तरह करें उपयोग
एक चम्मच अजवाइन को एक कप पानी में उबालें और छानकर पी लें। चाहें तो इसमें कुछ बूंदें नींबू की भी डाल सकते हैं।
4. मुंह की दुर्गंध और दांतों की समस्याओं से छुटकारा
मुंह से बदबू आना या दांतों में कीड़ा लगना अक्सर पाचन खराब होने और मुंह में बैक्टीरिया बढ़ने की वजह से होता है। Ajwain के एंटीबैक्टीरियल गुण इन बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं।
इस तरह करें उपयोग
रात को सोने से पहले एक चुटकी अजवाइन चबाकर खाएं और फिर कुल्ला करें। कुछ ही दिनों में बदबू और अन्य समस्याएं कम होने लगेंगी।
5. नींद में सुधार और तनाव से राहत
Ajwain में ऐसे गुण होते हैं जो दिमाग को शांत करने और नींद को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर की बेचैनी को कम करता है जिससे मानसिक शांति मिलती है।
इस तरह करें उपयोग
थोड़ी-सी अजवाइन को घी में हल्का भूनें और सोने से पहले खाएं। ऊपर से हल्का गर्म दूध पी लें। इससे नींद अच्छी आएगी और तनाव भी कम होगा।
यह भी पढ़ें-सिर्फ एक चुटकी नमक पीने के पानी को बना सकता है गुणों का खजाना