देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार पर कसा तंज
10:00 PM Jan 28, 2024 IST | Deepak Kumar
आगामी कुछ महीनों बाद देश में लोकसभा चुनाव होने है ऐसे में सम्पूर्ण देश की राजनीति में बड़े स्तर पर हलचल देखने को मिलना कोई नई बात नहीं है। लेकिन बिहार में जो हुआ वो बीते सालो में सबने देखा है कैसे नीतीश कुमार ने पहले बीजेपी और बाद में लालू की पार्टी के साथ सरकार बनाई थी और अब फिर नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ लेकर सरकार बनाई।
Advertisement
- नीतीश कुमार देश के भावी प्रधानमंत्री
- इस धोखेबाजी का परिणाम भुगतना पड़ेगा
- विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना
बीजेपी ने बिहार की जनता का अपमान किया
Advertisement
ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है… जिसने साज़िश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया।
भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी। जनता इस अपमान का जवाब भाजपा गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी। बिहार…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2024
Advertisement
बिहार के इस सत्ता परिवर्तन पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नीतीश कुमार देश के भावी प्रधानमंत्री थे लेकिन बीजेपी ने उन्हें केवल मुख्यमंत्री पद तक ही सीमित कर दिया। उन्होंने लिखा, "ये बीजेपी का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है। जिसने साज़िश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया।"
बीजेपी ने बिहार की जनता का अपमान किया
इसके अलावा अखिलेश यादव ने लिखा कि बीजेपी ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी। जनता इस अपमान का जवाब बीजेपी गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी। बिहार का हर निवासी अपना अगला वोट, बिहार के सम्मान को बचाने के लिए डालेगा और भाजपा को हराने के लिए।
विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना
भाजपा अपने जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गयी।
आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है। जनता इसका करारा जवाब देगी। कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसीकी इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2024
इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि बीजेपी अपने जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गयी। आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है। जनता इसका करारा जवाब देगी। कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसीकी इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती।
इस धोखेबाजी का परिणाम भुगतना पड़ेगा
वहीं इस सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को इस धोखेबाजी का परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्हें जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि हमने नीतीश कुमार के साथ 17 महीने की सरकार चलाई। इस दौरान हमने क्या-क्या नहीं किया। लाखों नौकरियां दीं। पिछले 17 महीनों में जो हमने किया, वह देश में कोई भी सरकार नहीं कर पाई।
Advertisement

Join Channel