देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टनल हादसे को लेकर अखिलेश यादव का पलटवार,'चुनाव प्रचार में व्यस्त है भाजपा सरकार'
03:21 PM Nov 19, 2023 IST | Jyoti kumari
Advertisement
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि टनल के अंदर मजदूर फंसे हुए हैं और मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से इमरजेंसी मीटिंग बुलाने की मांग की है।
Advertisement
HIGHLIGHTS POINTS:
Advertisement
Advertisement
- भाजपा सरकार चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं: अखिलेश यादव
- टनल के अंदर फंसे है 40 मजदूर
- सपा खड़ी है मज़दूरों के परिजनों के साथ
ऐसी दुख की घड़ी में सपा मज़दूरों के परिजनों के साथ खड़ी है
अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि "उत्तरकाशी की सुरंग में फँसे सभी मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की ज़िम्मेदारी भाजपा सरकार की है। संकट की इस घड़ी में अन्य मज़दूरों के साथ उप्र के आठों मजदूरों के परिवारों के साथ हम सबका खड़ा होना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। उम्मीद है चुनाव प्रचार में व्यस्त भाजपा के मुख्यमंत्री जी इनके लिए आपातकालीन बैठक बुलाकर यथाशीघ्र कोई निर्णय लेंगे।"
जानें सुरंग के अंदर कितने मजूदर फंसे
12 नवंबर जहां पूरा देश दिवाली का त्योहार मना रहा था, उसी सुबह उत्तरकाशी में मौजूद सुंरग का एक हिस्सा ढह गया था और तब से 41 मजदूर उसके अंदर फंसे हुए हैं, बता दें कि इस हाहसे में फंसे मजदूर यूपी समेत कई राज्यों के रहने वाले है, इन मजूदरों को पाइप के जरिए खाना, पानी और ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है, लगातार राहत बचाव की टीम मजदूरों को निकालने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Join Channel