Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिमाग के लिए बेहद है लाभकारी, जानें Akhrot khane ke fayde

08:40 PM Jul 23, 2025 IST | Amit Kumar
Akhrot khane ke fayde

Akhrot khane ke fayde: अच्छी सेहत पाने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं – कभी एक्सरसाइज करते हैं, तो कभी डाइट प्लान फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा ड्राई फ्रूट आपकी सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचा सकता है? हम बात कर रहे हैं Akhrot  की। अखरोट एक तरह का सुपरफूड है, जो कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं। रोज सुबह कुछ Akhrot खाने से आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि अखरोट खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।

Advertisement

जानें Akhrot khane ke fayde

1. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

Akhrot में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल को मजबूत बनाते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। रोजाना अखरोट खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

2. दिमाग के लिए अच्छा

Akhrot को ब्रेन फूड भी कहा जाता है। इसमें ओमेगा-3 और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो दिमाग की कोशिकाओं को सुरक्षित रखते हैं। यह याददाश्त तेज करने और दिमाग को एक्टिव रखने में मदद करता है। इससे अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी मानसिक बीमारियों का खतरा भी घटता है।

3. वजन कंट्रोल करने में सहायक

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो Akhrot आपकी मदद कर सकता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। आप अखरोट को सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

4. पाचन में सुधार

फाइबर से भरपूर Akhrot अखरोट आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। इससे पेट साफ रहता है और कब्ज की समस्या नहीं होती। जिन लोगों को अक्सर पेट से जुड़ी परेशानी होती है, उनके लिए अखरोट काफी फायदेमंद हो सकता है। ध्यान रहे कि अखरोट खाने के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी भी पिएं।

5. त्वचा को बनाए खूबसूरत

Akhrot में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इससे त्वचा जवान और चमकदार बनी रहती है। झुर्रियां और दाग-धब्बे कम होते हैं। आप चाहें तो Akhrot के तेल का इस्तेमाल त्वचा पर भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Benefits Of Foot Massage: रात को सोने से पहले तलवों में तेल लगाने से मिलेंगे ये 6 फायदे

Benefits of Foot Massage: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते है या अपनी सेहत पर उतना ध्यान नहीं दे पाते। आयुर्वेद में कुछ ऐसी आदतें बताई गई हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी हेल्थ को सुधार सकते हैं। आयुर्वेद में पैरों के तलवों  में तेल लगाने की प्रथा को “पादाभ्यंग” कहा जाता है। रोजाना पैर के तलवों की मालिश करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं। चलिए आपको बताते है की पैर के तलवों की मालिश करने से और क्या-क्या फायदे मिलते है।

तलवों की मालिश करने के फायदे

1. नींद में सुधार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ लोगों को स्ट्रेस, एंग्जायटी या इनसोम्निया की समस्या के कारण नींद आने में समस्या होती है। अगर आपको भी नींद नहीं आती तो तलवों पर तेल से मसाज करें (Benefits of Foot Massage)। इससे शरीर शांत होता है और नींद अच्छी आती है। खासकर सरसों या नारियल के तेल से मालिश करने से नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है।

2. स्ट्रेस में आराम

पैर के तलवों में शरीर के सभी अंगों से जुड़े एक्यूपंक्चर पॉइंट्स होते हैं, इन्हें तेल से मसाज करने से दिमाग शांत रहता हैं और तनाव कम होता है।

आगे पढ़ें-

Advertisement
Next Article