Akshay Kumar Movies 2025: इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे खिलाड़ी कुमार
बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने अपने करियर में हर जॉनर की फिल्में की हैं और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। हालांकि, उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई हैं।
अक्षय कुमार हर साल कई फिल्में रिलीज करने के पैटर्न पर चल रहे हैं। उनकी फिल्में साल 2024 में रिलीज हुईं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
फिलहाल अक्षय कुमार की साल 2025 में कई फिल्में रिलीज होनी हैं जिनसे उन्हें काफी उम्मीदें हैं। आइए जानते हैं उनकी पाइपलाइन में कौन-कौन सी फिल्में हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का काफी ऐलान हुआ था। यह फिल्म 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। आपको बता दें कि पहले यह फिल्म साल 2024 में रिलीज होने वाली थी।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘शंकरा’ 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार की फिल्म ‘शंकरा’ में अनन्या पांडे और आर माधवन भी नजर आने वाले हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी भी नजर आएंगे। फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने जा रही है।
अक्षय कुमार की पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल’ का पांचवा पार्ट यानी ‘हाउसफुल 5’ साल 2025 में 6 जून को रिलीज होने जा रही है।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह साल 2025 में रिलीज होगी। हालांकि इसकी तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। पहले इसे दिसंबर 2024 में रिलीज किया जाना था।
अक्षय कुमार की इन फिल्मों के अलावा उनकी पाइपलाइन में ‘भूत बंगला’, ‘हेरा फेरी 3’, ‘कनप्पा’ जैसी कई फिल्में हैं। इन फिल्मों की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सिरफिरा’, ‘खेल खेल में’ जैसी फिल्में साल 2024 में रिलीज हुईं लेकिन फ्लॉप रहीं। अब एक्टर को साल 2025 में रिलीज होने वाली फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं।